- 19 और 26 मई को भी आनलाइन रोजगार मेला
- करीब 700 पदों के लिए रोजगार मेले का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में तीन दिवसीय ‘आनलाइन रोजगार मेला‘ का आयोजन आगामी 9 से 11 मई तक किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि आनलाइन रोजगार मेला के अलावा 19 तथा 26 मई को भी आनलाईन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में एएनएस डाटा, टाईपिगं एडं सॉप्टवेयर सॉल्यूशन, शिवांगी लॉजिस्टिक, जेके आटोमोबाईल एंड इलैक्ट्रोनिक्स एंटरप्राईजेज आदि कम्पनी द्वारा लगभग 500-700 पदों एडवाइजर, डाटा एंट्री आपरेटर, एचआर एक्जीक्यूटिव, एरिया सेल्स मैनेजर, फील्ड कॉर्डिनेटर कम्प्यूटर आपरेटर, टेक्नीकल एवं नॉनटेक्नीकल अभ्यर्थियों के चयन हेतु टेलीफोनिक एवं आनलॉइन साक्षात्कार करेंगी।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर जॉब सीकर के रूप में आनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों द्वारा रोजगार मेला में प्रतिभाग करने के लिए अपनी सेवायोजन की आईडी एवं पासवर्ड द्वारा लॉगइन कर रोजगार मेला जनपद शामली में प्रदर्शित हो रही कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यतानुसार आवेदन कर सकते है।
रोजगार मेला के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्रातक, आईटीआई आदि उर्त्तीण होना चाहिए। जिसके लिए आयु सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित है।
जिला सेवायोजन अधिकारी, शामली ने बताया कि रोजगार मेला में आनलाइन साक्षात्कार के लिए 8 मई की शाम तक सेवायोजन पोर्टल पर आनलाइन रोजगार मेला के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।

