Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

रिलीज होंगी साउथ की ये पांच फिल्में, पढ़िए पूरी खबर

डिजिटल डेस्क

तेलुगू फिल्म ‘पुष्पा’ व ‘आरआरआर’ और कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर असाधारण कारोबार कर हर किसी को चौका दिया है। इन फिल्मों के हिंदी डब संस्करणों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। इसमें से यश अभिनीत ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ हिंदी बाजारों में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

इसने आमिर खान स्टारर ‘दंगल’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में लगातार नाकाम हो रही हैं। ऐसे में आज हम आपको उन दक्षिण फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर राज कर सकती हैं।

किच्चा सुदीप की विक्रांत रोना

29 2

किच्चा सुदीप की विक्रांत रोना को कन्नड़ में शूट किया गया है और इसे ‘केजीएफ 2’ की ही तरह विभिन्न भाषाओं में डब और रिलीज किया जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि विक्रांत रोना को बॉक्स ऑफिस पर क्या प्रतिक्रिया मिलती है। बता दें कि इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सामंथा रुथ प्रभु की यशोदा

30 4

सामंथा रूथ प्रभु दक्षिण का बड़ा नाम हैं, लेकिन ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह पूरे देश में प्रसिद्ध हो गई हैं। उनकी अगली तेलुगू फिल्म ‘यशोदा’ को हिंदी में डब कर रिलीज किया जाएगा। यह इस साल अगस्त में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

सामंथा रुथ प्रभु की शाकुंतलम

32 5

समांथा की एक और फिल्म हिंदी में डब कर रिलीज की जाएगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘शकुंतलम’ की। फिल्म के पोस्टर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है और अब, प्रशंसक फिल्म की रिलीज की तारीख जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पवन कल्याण की हरि हर वीरा मल्लू

33 3

पवन कल्याण स्टारर हरि हर वीरा मल्लू इस महीने रिलीज होने वाली थी, लेकिन कथित तौर पर इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म दशहरा के आस-पास रिलीज हो सकती है। इस तेलुगू फिल्म को हिंदी सहित कई भाषाओं में डब कर रिलीज किया जाएगा।

ऐश्वर्या राय बच्चन की पोन्नियिन सेलवन – भाग 1

मणिरत्नम की तमिल पीरियड ड्रामा ‘पोन्नियिन सेलवन – भाग 1’ इस साल सितंबर में रिलीज हो सकती है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा विक्रम, त्रिशा और अन्य अन्य कलाकार अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या की मौजूदगी की वजह से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हिंदी बाजारों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img