Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

सारा अली खान-विक्की कौशल की ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’

 

Senayvani 7


कोलंबिया विश्वविद्यालय से ग्रेजुऐशन करने के बाद सारा अली खान ने मरहूम सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट ‘केदारनाथ’ (2018) से अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत की। ‘केदारनाथ’ ने बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन सारा अली खान ने अपनी खूबसूरती और टेलेंट से हर किसी को प्रभावित किया।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI

 

उसी साल प्रदर्शित ‘सिंबा’ में सारा अली खान रणवीर सिंह के अपोजिट थीं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म जबर्दस्त हिट हुई। फोर्ब्स इंडिया ने 2019 में 100 सेलिब्रिटीज की सूची में सारा अली खान का नाम शामिल कर उनके महत्व को काफी बढ़ा दिया। 2020 में सारा अली खान ‘लव आजकल’ और ‘कुली नंबर 1’ में नजर आईं। सारा अली खान की आने वाली फिल्मों में लक्ष्मण उतेकर की अनटाइटल्ड फिल्म है|

जिसमें वह विक्की कौशल के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मध्यप्रदेश के भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, और ओकारेश्वर में हुई है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। यह फिल्म इसी साल प्रदर्शित होगी। सारा अली खान इन दिनों विक्रांत मैसी के साथ ‘गैस लाइट’ की शूटिंग कर रही हैं।

इसके अलावा हाल ही में उन्हैं विक्की कौशल के साथ पौराणिक सुपर हीरो पर आधारित ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ के लिए साइन किया है। रॉनी स्क्रूवाला निर्मित इस फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट करेंगे। विक्की के साथ सारा की यह दूसरी फिल्म होगी।


janwani address 88

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img