Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

चौ महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि की तैयारी पूर्ण

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि रविवार को सादगी के साथ मनाई जाएगी। पुण्य तिथि पर सिसौली के किसान भवन में हवन-पूजन, विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। जल, जंगल जमीन बचाओ के लिए संकल्प लिया जाएगा। इसके साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने बताया कि चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि प्रदेश में जिला स्तर पर मनाई जाएगी। मुजफ्फरनगर जनपद में सिसौली के किसान भवन पर पुण्य तिथि की तैयारियां चल रही हैं। टैंट आदि लगाने का कार्य चल रहा है। पुण्य तिथि सादगी के साथ जल, जंगल, जमीन बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसके साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

पुण्य तिथि पर 15 मई को किसान भवन में सुबह यज्ञ का आयोजन होगा। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा होगी। जल, जंगल, जमीन बचाओ पर विचार गोष्ठी होगी। गोष्ठी में सामाजिक, राजनीतिक, कृषि वैज्ञानिक, केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के वैज्ञानिक व बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे। गौरव टिकैत ने बताया कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए फोन आया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img