- मुजफ्फरनगर में होने वाली लोकतंत्र बचाओ की रैली को लेकर रालोद नेताओं का जनसंपर्क अभियान
जनवाणी संवाददाता |
रोहटा: युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने लोकतंत्र बचाओ की मुज़फ्फरनगर में होने। रैली को सफल बनाने को लेकर संजय चौधरी ने रोहटा गांव में जनसम्पर्क किया। अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग रैली में पहुंचकर उसे सफल बनायें। युवा रालोद नेता संजय चौधरी के नेतृव में रोहटा गांव में योगी सरकार का पुतला फूंका।
युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने कहा हाथरस में किसान, मजदूरों के नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जानलेवा हमला कराया गया वो तो केवल पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जा रहे थे। सरकार का ये कृत्य घोर निंदनीय है। प्रशासन द्वारा पीड़िता के शव को रातो-रात पेट्रोल छिड़ककर जलाने की मंशा क्या थी। इसके पीछे किन सत्ता धारी नेताओं का हाथ है। इसकी जांच होनी चाहिये।
पुतला फूंकने में मनीष मालिक, परवीन, दीपक, जगदीश शर्मा, विक्रांत चौधरी, अनिल प्रजापति, इमरान अली, जॉनी, अंकुर, अभिषेक, मोनू आदि रहे।

