Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

स्नातक में प्रवेश के लिए अभी करना होगा इंतजार

  • सीसीएसयू गुरुवार तक जारी करेगा स्नातक प्रवेश के लिए संशोधित मेरिट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सीसीएसयू ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए रविवार को मेरिट जारी कर दी थी, लेकिन मेरिट में गड़बड़ी होने पर उससे होने वाले प्रवेशों पर रोक लगा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं मेरिट जारी होने का इंतजार कर रहे है। विवि सूत्रों की माने तो संशोधित मेरिट गुरुवार को जारी की जाएगी।

पहली मेरिट से पहले दिन 9060 के करीब प्रवेश हुए थे, जिसमें 38 प्रवेश गलत है। विवि प्रशासन के अनुसार यूपी बोर्ड की मेरिट पूरी तरह से सही है। मगर प्रवेश प्रक्रिया में कॉलेजों ने अन्य बोर्ड में कुछ ऐसे छात्र चिह्नित किए हैं, जिनके प्राप्तांक 500 से अधिक थे।

कॉलेजों की सूचना पर विवि ने जांच कराई तो मेरिट पर अगले आदेशों तक के लिए रोक लगा दी गई। बता दें कि विवि के अनुसार छात्रों को अपने फार्म एडिट करने के लिए समय दिया गया था और सीबीएसई छात्रों का नंबर डिजिलॉकर से लिया गया। बाद में जानकारी होने पर विवि ने मेरिट स्थगित करते हुए प्रवेश नहीं लेने का आदेश जारी कर दिया है।

विवि प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला का कहना है कि मेरिट को तकनीकी कारणों की वजह से रद्द की गई है। करीब सात सौ से अधिक छात्र-छात्राओं के प्राप्तांक और पूर्णांक में त्रुटि है। संशोधित मेरिट एक दो दिन में जारी कर दी जाएगी। वहीं इस वर्ष कोविड-19 की वजह से कॉलेजों को प्रवेश में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वैसे तो एनएएस, मेरठ कॉलेज आदि में कोरोना की वजह से आॅनलाइन प्रवेश प्रक्रिया होगी। इस वर्ष विवि और कॉलेजों को मिलाकर स्नातक प्रथम वर्ष में दो लाख सीटों पर एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश होने है। मेरठ कॉलेज प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह का कहना है कि प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं को कॉलेज आने की आवश्यकता नहीं कॉलेज वेबसाइट पर छात्र न्यू एडमिशन क्लिक करते हुए छात्र विवि का पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करेंगे। छात्र घर या फिर कैफे से पूरे फार्म को भरकर आॅनलाइन फीस जमा कर देंगे। प्रमाणपत्र भी आॅनलाइन चेक होंगे।

कॉलेजों के सामने ये होगी चेतावनी

  • मेरिट में नाम आने पर प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कराना।
  • प्रमाण-पत्रों का सत्यापन।
  • निर्धारित फीस जमा करना।
  • पांच दिन पहली मेरिट से प्रवेश में संक्रमण से बचाव की पुख्ता व्यवस्था।
  • प्रवेश के पहुंचने वाले छात्रों को मास्क एवं सैनिटाइजर लाने को प्रेरित करना।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img