Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार: निवेशकों की बल्ले-बल्ले, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ने निवेशकों को जमकर फायदा कराया। बीते कारोबारी दिन की गिरावट से उबरते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1534 अंक या 2.91 फीसदी की शानदार बढ़त लेते हुए 54,326 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 457 अंक या 2.89 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,266 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक ने बीते दिन की जोरदार गिरावट से उबरते हुए 773 अंक या 1.46 फीसदी उछलकर 53,565 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 240 अंक या 1.52 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,050 के स्तर पर खुला था। बाजार खुलने के साथ लगभग 1547 शेयरों में तेजी, 257 शेयरों में गिरावट और 64 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

बीते कारोबारी सत्र गुरुवार की बात करें तो कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिर गया और दिनभर जोरदार गिरावट के साथ कारोबार किया। बीएसई का सेंसेक्स 1416 अंक या 2.61 फीसदी टूटकर 52,792 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 431 अंक या 2.65 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 15,809 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को आई इस गिरावट के चलते निवेशकों को 6.7 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img