- मलकपुर गांव के ग्रामीणों ने नाले की जमीन से कब्जा हटवाकर पानी निकासी कराने की उठायी मांग
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: मलकपुर गांव में तालाब ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी घरों में घुसना शुरू हो गया है। इसके विरोध में दर्जनों ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर तालाब की सफाई कराने व नाला की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर पानी निकासी कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। अपनी मांग का ज्ञापन डीएम को सांैपा, ताकि ग्रामीणों की परेशानी दूर हो सकें।
साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है
कलक्ट्रेट पर पहुंचे मलकपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 16 बीघा का तालाब है और यह तालाब ओवरफ्लो हो चुका है। इसका पानी गलियों व घरों में घुसना शुरू हो गया है, जिससे वहां बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है और ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बताया कि तालाब के पास से नाला होकर गुजर रहा है, लेकिन उक्त नाला जमीन पर दबंगों ने कब्जा किया हुआ है, जिससे पानी निकासी तक नहीं हो पा रही है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण उनका आना जाना भी मुश्किल हो चला है और एसडीएम से भी कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन आज तक भी निस्तारण नहीं हुआ है।
उन्होंने डीएम से शिकायत कर तालाब की सफाई कराने व नाला की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर पानी निकासी कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सोमदत्त शर्मा, सुक्रमपाल, जितेन्द्र कुमार, सतेन्द्र सिंह, ऋषिपाल, संजीव, बिजेन्द्र, रामबीर, देशपाल, यशवीर, रामपाल, इरशाद, कृष्णपाल, नौशाद मलिक, राबेज मलिक, रोजूदीन, वसीम, योगेन्द्र, भूरू, अशोक, पप्पू, कालूराम, बिल्लू आदि मौजूद रहे।

