जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: विकास खण्ड कार्यालय के डबाकरा हाल में आयोजित प्राथमिक शिक्षकों की एक दिवसीय शिंक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला में शिक्षकों को दीक्षा ऐप, रीड अलांग ऐप एवम ई-पाठशाला के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया गया।
बुधवार को विकास खण्ड कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय शिंक्षक कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार कौशिक ने कायाकल्प कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार सभी स्कूलों में भौतिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। दुष्यंत कुमार द्वारा प्रेरणा लक्ष्य एवम प्रेरणा सूची के विषय मे जानकारी दी गई।

जिला समन्वयक विवेक बंसल द्वारा धरातल को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाने पर विचार विमर्श किया गया जबकि प्रशिक्षक आकाश अग्रवाल द्वारा दीक्षा ऐप के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए शिक्षकों की समस्याओं के समाधान किये गए। कार्यशाला में नेहा जैन, गुलशन सिंह, संजीव शर्मा, प्रियंका रस्तौगी, प्रवेंद्र रायसान, ऋचा शर्मा, नागेश कुमार, विजेंद्र कुमार, नाजिम, रानी चौधरी आदि मौजूद रहे।

