Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

संचारी रोग नियंत्रण व जागरुकता अभियान चलाया

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: सहसपुर नगर पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर पंचायत के स्टाफ़ ने संचारी रोग माह के अंतर्गत जागरुकता अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी ने लोगों से किसी भी बीमारी होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेने में अपने आसपास सफाई व्यवस्था का ध्यान रखने की अपील की।

सहसपुर में एक अक्टूबर से इकत्तीस अक्टूबर तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जाने वाला संचारी रोग नियंत्रण व जागरुकता अभियान के अंतर्गत सहसपुर नगर पंचायत में लोगों को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ईओ धर्म देव सिंह के नेतृत्व में लोगों को जागरूक किया गया है।

ईओ ने लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरुक करते हुए इनसे बचने व रोकथाम के भी तरीके बताए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौक़े पर प्रधान लिपिक सलमान अली, रिज़वान मशकूर, जमेशद अख़्तर, सलीम अहमद, शमशाद अहमद, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वीर सिंह, राजेश कुमार, सीनियर एएनएम सुधा रानी, हरीश रोहियाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img