Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे: जिसने देखा कांप गई रुह

  • एक्सप्रेस वे पर कार बनी आग का गोला, दो की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भीषण गर्मी में कारों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। हर बार कार में आग लगते ही चालक व सवारी किस्मत से सुरक्षित बच जाते हैं, लेकिन बुधवार को गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से दिल्ली की तरफ जा रही एक मारुति वैन अचानक ही अनियंत्रित होकर पलट गई।

15 20

गाड़ी पलटते ही उसमें आग लग गई। आग से एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गाजियाबाद के एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि थाना मसूरी पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें आग लग गई है और गाड़ी के अंदर लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को गाड़ी से बाहर निकाल लिया। जबकि एक महिला और एक पुरुष गाड़ी में फंसे रह गए।

जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी से निकाले सभी चार घायल लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। हादसे में सविता (22) पुत्री जगन्नाथ प्रसाद, ओ ब्लॉक दुर्गा कॉलोनी रुड़की हरिद्वार, चंद्रप्रकाश निवासी सिरचदी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार की मौत हो गई है। वहीं, अनुज कुमार पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम अमेठी थाना औरंगाबाद जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष। निशा (17) पिता का नाम पप्पू सिंह और अवधेश पुत्र जगन्नाथ प्रसाद हाउस नंबर 32 ओ ब्लॉक दुर्गा कॉलोनी रुड़की हरिद्वार घायल हैं।

13 22

आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही है। कुछ दिनों पहले रुड़की रोड पर पेट्रोल पंप से निकलते ही कार आग की भेंट चढ़ गई थी। किस्मत अच्छी थी कि कार चालक और उसके परिवार के सदस्य सकुशल निकल गए थे। इसके अलावा हाइवे पर कार आग की भेंट चढ़ गई थी।

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

रोहटा: मेरठ-बड़ौत रोड पर बुधवार की देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि शराब के नशे में बाइक सवार खंभे से टकरा गए। जिससे यह हादसा हुआ। रोहटा थाना क्षेत्र के गांव भोला निवासी सचिन व मनोज कुमार बाइक पर सवार होकर देर रात वापस गांव को लौट रहे थे।

बताया गया कि मेरठ-बड़ौत रोड पर खिवाई गांव के पास पहुंचे तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। जिससे टक्कर लगने के बाद दोनों हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें सचिन की मौके पर मौत हो गई। जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों देखते ही एक को मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर सूचना मिलने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया।

नशेड़ी बेटे ने मां को पटका, मौत

किठौर: शौल्दा में नशे में धुत्त बेटे ने बीमार वृद्ध मां को जमीन पर पटक दिया। जिससे वृद्धा की हालत बिगड़ गई। परिजन वृद्धा को अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

किठौर के शौल्दा में ओमप्रकाश का परिवार रहता है। उसकी पत्नी ओमवती फालिज की बीमार थी। बताया गया कि बुधवार शाम ओमप्रकाश का बेटा जुगनु शराब के नशे में घर पहुंचा और चारपाई पर लेटी मां को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे वृद्धा की हालत बिगड़ गई। जुगनु की पत्नी व भाई अर्जुन मां को माछरा सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर हल्का दारोगा गिरीस यादव मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। ग्रामींणों ने दबी जबान से बताया कि जुगनु शराब का आदी है। और मां के साथ कई बार मारपीट कर चुका है। दारोगा गिरीस यादव का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img