Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

चीनी वीजा घोटाला केस: सीबाआई मुख्यालय पहुंचे कार्ति चिदंबरम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे व कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। चीनी वीजा घोटाला में पूछताछ के लिए वे आज सीबाआई मुख्यालय पहुंचे हैं जहां उनसे कई जटिल सवाल पूछे जा सकते हैं। हालांकि, सीबीआई दफ्तर पहुंचने से पहले वे मीडिया से भी मुखातिब हुए और अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने एक भी चीनी नागरिक को वीजा दिलाने में मदद नहीं की है। बता दें कि इससे पहले वह आईएनएक्स मीडिया मामले में जेल जा चुके हैं।

ईडी ने भी बुधवार को दर्ज किया था केस

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2011 में 263 चीनी नागरिकों के वीजा बनाने से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम व अन्य के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर लिया। इस मामले में बीते दिनों कार्ति व उनके पिता पूर्व वित्त व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के आवास पर सीबीआई द्वारा छापे मारे गए थे।

यह है मामला

आरोप है कि 2011 में जब कार्ति के पिता पी चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे तब पंजाब में काम कर रही एक चीनी कंपनी के लोगों को कथित तौर पर अवैध तरीके से वीजा (Visa) दिलवाया गया था। मामले में कार्ति के करीबी भास्कर रमन के जरिए रिश्वत की रकम की हेराफेरी की गई। चीनी कंपनी के लोगों ने रमन के जरिए ही कार्ति से संपर्क साधा था। मामले में सीबीआई ने रमन को गिरफ्तार कर लिया है। वह सीबीआई रिमांड पर हैं। कार्ति चिदंबरम को भी सीबीआई के सामने आज पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुए।

सीबीआई द्वारा दायर एफआईआर में क्या ?

वीजा घोटाला मामला कार्ति और उनके करीबी एस भास्कररमन को वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के एक शीर्ष अधिकारी द्वारा रिश्वत के रूप में दिए जाने के आरोपों से जुड़ा है। यह कंपनी पंजाब में एक बिजली संयंत्र स्थापित कर रही थी। सीबीआई के मुताबिक, बिजली परियोजना की स्थापना का काम एक चीनी कंपनी कर रही थी और यह काम समय से पीछे चल रहा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img