Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

छपरौली से पुराने भाजपा नेता ने दिया लाठीचार्ज के विरोध में त्याग-पत्र

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: भाजपा के छपरौली विधान सभा क्षेत्र के सबसे पुराने मंडल अध्यक्ष व  संघ में काम कर चुके पूर्व जिला पंचायत सदस्य तुगाना निवासी शौकेन्द्र आर्य ने कृषि कानूनों के पारित करने व हाथरस में लोकतंत्र की आवाज उठाने वालों पर हुए लाठी-चार्ज के विरोध में अपने सभी दायित्वों से त्यागपत्र दे दिया।

वह भाजपा में विभिन्न क्षेत्रीय व राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस संबंध में शौकेन्द्र आर्य ने बड़ौत में  पत्रकार वार्ता की। उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ने का कारण बताते हुए कहा कि अब पहले वाली भाजपा नहीं रही है। तानाशाही की जा रही है। लोकतंत्र में सभा को अपनी अपनी आवाज उठाने का हक है। सरकार की गलत नीतियों का जो भी विरोध करता है। उस पर ही लाठी चलाई जाती है।

कृषि कानूनों से देश बरबाद करने की तैयारी कर ली है। यह कानून अमेरिका में फैल हो चुका है। वहां का किसान रो रहा है। हाथरस की घटना देश के लिए शर्म की बात है। वहां राहुल गांधी, सोनिया गांधी, जयंत चौधरी के साथ दुर्व्यवहार किया गया। यह असहनीय है। जयंत चौधरी व उसके समर्थकों पर उस समय लाठियां चलाई। जब व शांति के साथ मीडिया के साथ बात कर रहे थे। वह अब वानप्रस्थ ले चुके हैं।

अब उनका कार्य केवल गलत कार्यों का विरोध करना ही रह गया है। देश में सबकुछ प्राइवेट किया जा रहा है। यहां के लोगों को भूखा मारने की तैयारी कर ली। सभी धन पूंजीपतियों को देने की तैयारी है। भाजपा के लोग जनप्रतिनिधियों को आगे नहीं बढ़ने देते हैं। उन्होंने अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर बताया कि वह शीघ्र ही निर्णय लेंगे। उन्होंने बताया कि अब वह हरामियों की नींद हराम करने को सक्रियता दिखाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img