Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

सैन्य क्षेत्र में फिर दिखा तेंदुआ

  • वन विभाग ने तीन टीम और पिंजरा लगाया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: क्रांतिधरा से तेंदुए का लगाव गहराता जा रहा है। आए दिन तेंदुए मिल रहे हैं। हाल में सैन्य क्षेत्र में एक सैन्य आवास पर लगे कैमरे में तेंदुए की तस्वीर आने से वन विभाग हरकत में आ गया है और विभाग ने एक बार फिर से पिंजरा और कैमरा लगा दिया है। सैन्य क्षेत्र में लगे एक कैमरे ने तेंदुए को अपने फ्रेम में कैद कर लिया था।

जिसकी सूचना जिला वन अधिकारी राजेश कुमार को दी गई। वन विभाग ने पहले तो यकीन नहीं किया, लेकिन जब कैमरे की फुटेज को देखा गया तो उनका यकीन पक्का हो गया। वन विभाग की तीन टीमें लगा दी गई और कई जगह कैमरे लगा दिए गए। पिंजरा भी लगा कर तेंदुए का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि लोगों को अभी तेंदुआ नहीं दिखा, लेकिन वन विभाग को उम्मीद है कि तेंदुआ आसपास कहीं होगा।

11 26

गत माह भी तेंदुए की अफवाह उड़ी थी, लेकिन वन विभाग ने उसे फिशिंग कैट करार दिया था। रविवार को सुबह वन विभाग की टीम पहुंची और अलग अलग लोकेशन पर तीन पिंजरे लगाए हैं। हालांकि जिस प्रकार का मौसम है, उसके अनुसार दिन में तेंदुआ दिखाई देने की संभावना काफी कम है। इसके रात में ही निकलने की संभावना है। पिंजरे में बकरी को बांधा गया है।

इसके पहले एक सप्ताह तक वन विभाग ने कैमरा और पिंजड़ा लगाया था, लेकिन तेंदुआ ट्रैप नहीं हो सका। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार छठी बटालियन के आसपास अच्छा जंगल है। यहां पर जंगली सुकर, नील गाय और हिरन भी बड़ी संख्या है। जिससे तेंदुए को अपनी भूख मिटाने का पर्याप्त इंतजाम है। इसलिए बार-बार तेंदुआ देखा जा रहा है। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि सैन्य इलाके में तेदुआ मिलने की सूचना मिली है। इसके रेस्क्यु के लिए टीम लगा दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img