Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

कोरोना से मौत के आंकड़ों के बीच रिकवरी रेट बेहतर

  • संक्रमितों की संख्या कम होने के साथ ठीक होकर घर जाने वाले बढ़े

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना का वायरस लोगों के लिये चुनौतियां खड़ा करने से बाज नहीं आ रहा है, लेकिन खुशी इस बात की है कि मेरठ के लोगों ने कोरोना के आगे सरेंडर करने के बजाय उससे लड़ने में इच्छा शक्ति दिखाई और रिकवरी रेट बेहतर रखा। ये स्थिति तब है जब मेरठ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 250 के करीब पहुंच चुकी है। एक सप्ताह से स्थिति सकारात्मक हो गई है और संक्रमितों के मुकाबले ठीक होकर घर जाने वाले ज्यादा है।

कोरोना ने सितंबर महीने में कहर बरपा कर रख दिया था। इस महीने 5368 संक्रमित और 102 लोगों की मौत हुई थी। इसने लोगों को दहशत में डाल दिया था। कहते हैं कि हर रात के बाद सवेरा होता है। इसी तरह अक्टूबर का महीना मेरठवासियों के लिये राहत लेकर आया है।

एक अक्टूबर से रिकवरी रेट बेहतरी की ओर बढ़ रहा है। एक अक्टूबर को 120, दो अक्तूबर को 191,तीन अक्तूबर को 153, चार अक्टूबर को 158, पांच अक्टूबर को 198, छह अक्टूबर को 163 और सात अक्टूबर को 178 लोग पूरी तरह से ठीक होकर घर गए। जबकि इस अवधि में 942 लोग कोरोना की चपेट में आए जबकि 1159 लोग पूरी तरह से ठीक होकर घर गए। जहां तक मौतों की बात है तो बीस लोगों को कोरोना के कारण दुनिया छोड़नी पड़ी।

सीएमओ डा. राजकुमार का कहना है कि इस वक्त टेस्टिंग भी काफी हो रही है। रोज साढ़े तीन से चार हजार लोगों की टेस्टिंग होने और संक्रमितों की संख्या कम होने से राहत मिलने के आसार बढ़ रहे हैं। वहीं अब तक मेरठ में 281049 लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है और 247767 लोग निगेटिव निकल चुके हैं।

जबरदस्त इच्छाशक्ति और बेहतरी इम्युनिटी होने से 8111 लोग पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके हैं। मेडिकल कालेज, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कालेज, पांचली, सुभारती मेडिकल कालेज से कोरोना मरीज ठीक होकर निकल रहे हैं।

तिथि संक्रमित रिकवर मौत

  • 1 अक्टूबर 80 120 04
  • 2 अक्टूबर 186 191 05
  • 3 अक्टूबर 154 153 02
  • 4 अक्टूबर 134 158 01
  • 5 अक्टूबर 139 198 04
  • 6 अक्टूबर 107 163 01
  • 7 अक्टूबर 142 178 03

कोरोना को लेकर जिला जज ने जारी की अपील

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के संबंध में वादकारीगण व अधिवक्ताओं को न्यायालय परिसर में अंदर कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी है।

इस संबंध में एक अपील जारी की है ताकि कोविड-19 के संक्रमण से स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित किया जा सके। अपील में कहा कि कोविड-19 महामारी के कठिन वक्त में सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा यही है कि हम न केवल स्वयं को बल्कि दूसरों को भी इसके संक्रमण से सुरक्षित रखें। राष्ट्र के सबसे मजबूत स्तम्भ न्यायपालिका का सदस्य होने के नाते हम सभी से समाज व राष्ट्र को कुछ अधिक अपेक्षा रहती है, परन्तु विगत कुछ दिनों से यह देखने में आ रहा है कि कुछ अधिवक्ता एवं वादकारी बिल्कुल भी सावधानी नहीं बरत रहे है, जिसका परिणाम यह है कि न्यायालय परिसर में अत्यधिक तेजी से कोरोना का प्रसार हो रहा है एवं हमारी कई वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी तथा कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गये है। जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ ने सभी अधिवक्ताओं से आग्रह किया है कि आप कोविड-19 से बचाव के समस्त निर्देशों का पूरी तत्परता से पालन करें। किसी भी दशा में बिना मास्क के भ्रमण न करें तथा सदैव दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें। अति आवश्यक होने पर ही न्यायालय आयें एवं वादकारियों को न्यायालय बुलाये। वाद की सुनवाई पूरी होने पर यथाशीघ्र न्यायालय परिसर छोड़ देने का प्रयास करें। वर्चुअल कोर्ट का लाभ उठाये।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img