Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

कार्यवाहक सीईओ के आदेशों को पलट रहे सीईओ

  • जफर को प्रवक्ता पद से हटाया, जयपाल तोमर की तैनाती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट बोर्ड के कार्यवाहक सीईओ रहे हरेन्द्र सिंह के आदेशों को वर्तमान सीईओ ज्योति कुमार ने पलट दिया हैं। एक नहीं, बल्कि कई मामलों में कार्यवाहक सीईओ के आदेश को बदल दिया हैं। कैंट बोर्ड सीईओ ज्योति कुमार ने सोमवार को प्रेस प्रवक्ता के पद पर तैनात जफर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मीडिया प्रवक्ता पद से हटा दिया। उनके स्थान पर पुराने चेहरे जयपाल तोमर की तैनाती की गई हैं।

लंबे समय से जयपाल तोमर इसी सीट पर तैनात थे। यही नहीं, कार्यवाहक सीईओ हरेन्द्र सिंह ने माल रोड से आवारा गाय पकड़ने के लिए अकरम की ड्यूटी लगाई थी। अब उनको भी सीईओ ज्योति कुमार ने पशुओं को पकड़ने से मुक्ति दे दी हैं। अकरम अब कैंट बोर्ड आॅफिस में तैनात रहेंगे। माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह के दौरान कार्यवाहक सीईओ के आदेशों को वर्तमान सीईओ बदल सकते हैं।

माल रोड वीआईपी रोड मानी जाती हैं, लेकिन इस रोड पर आवारा पशुओं की एंट्री नहीं रोकी जा रही हैं, जो दुर्घटना का कारण भी बन रही हैं। काजी हाउस भी हैं, मगर कैंट बोर्ड के कर्मचारी आवारा पशुओं को पकड़ते ही नहीं हैं। अवैध निर्माणों को लेकर जो सख्ती चार्ज संभालते ही सीईओ ज्योति कुमार ने दिखाई थी, वर्तमान में वह सख्ती नहीं दिख रही हैं। तमाम अवैध निर्माण चल रहे हैं।

जो अवैध निर्माण बिल्डिंग के हो चुके हैं, उन पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। अवैध निर्माणों की एंट्री करने के लिए एक रजिस्ट्रर मेंटेन रखा जा रहा हैं, जिसमें सूचनाएं भी दर्ज नहीं की जा रही हैं। ऐसे आरोप पहले भी लग चुके हैं और वर्तमान में भी लग रहे हैं। अवैध निर्माण गिराने के नाम पर भी खानापूर्ति की जा रही हैं, जिसके चलते अवैध निर्माणकर्ताओं का दुस्साहस बढ़ रहा हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img