Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

एसडीओ ने कार्यालय में लगाई आतंकी ओसामा की फोटो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: फर्रुखाबाद जिले में विद्युत वितरण निगम के एक एसडीओ ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, बाबा भीमराव आंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को छोड़ कर ओसामा बिन लादेन की फोटो लगाई है। इसकी विभागीय अधिकारियों को जानकारी हुई, लेकिन एसडीओ के पत्राचार और उसकी भाषा के डर से किसी भी अधिकारी ने आपत्ति तक नहीं उठाई।

एसडीओ ने ओसामा बिन लादेन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता लिखा है। यह फोटा वायरल हो रही है। आतंकी ओसामा बिन लादेन की यह फोटो नवाबगंज एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम के कार्यालय में लगी है। वह ओसामा बिन लादेन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता मानते हैं।

एसडीओ का कहना है कि वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता हैं। इसलिए फोटो लगाई है। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव और मुख्य अभियंता कानपुर राकेश वर्मा ने फोन उठाना तक बंद कर दिया है। इससे पहले एसडीओ, एमडी समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ पत्र लिख चुके हैं, जिसकी भाषा देखकर एमडी और सीएमडी ने कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img