जनवाणी संवाददाता |
कांधला: नगर के दिल्ली बस स्टैंड स्थित एक हलवाई व्यापारी के साथ कथित अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना कांधला में तैनात सिपाही अजय पुनिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
नगर के दिल्ली बस स्टैंड पर हलवाई की दुकान संचालित करने वाले व्यापारी सचिन ने आरोप लगाया कि थाना कांधला में तैनात सिपाही अजय पुनिया ने शराब के नशे में फोन कर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी ने फोन वार्ता की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखते हुए उसे सोशल मीडिया पर साझा किया और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एक्स सहित अन्य माध्यमों से पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की।
शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आरोपी सिपाही अजय पुनिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

