Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सूरज की तपिश ने निकाला दम

  • 41 डिग्री पर पहुंचा पारा, तीन-चार दिन तक गर्म रहेगा मौसम, नहीं मिलेगी राहत

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: बुधवार को सूरज की तपिश ने शहरवासियों का दम निकाल दिया। पारा चढ़ता हुआ 41 डिग्री पहुंच गया। गर्मी से हा-हाकार मचने के कारण दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शुरुआत में ही गर्मी ने अपना असर तेजी से दिखाया। वेस्ट यूपी में गर्मी का असर तेज हो गया है। दो-तीन दिन हल्की बूंदाबांदी के बाद भी मौसम में गर्मी बढ़ती जा रही है और बुधवार को तापमान फिर से 41 डिग्री पर पहुंच गया।

08 1

जो जून के पहले दिन ही पिछले सालों की तुलना में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। गर्मी के चलते दिन में जनजीवन भी प्रभावित रहा। शाम को भी गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान दिखाई दिए। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 56, न्यूनतम आर्द्रता 26% दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी तीन-चार दिन गर्मी आगे भी ऐसी ही बनी रहेगी और तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वैसे मौसम शुष्क ही रहेगा।

वेस्ट यूपी में समय से पहले पहुंच सकता है मानसून

इस बार मानसून केरल में भी समय से तीन दिन पहले पहुंच गया है। जिससे अनुमान लगाया गया है कि वेस्ट यूपी में भी जून माह के अंत तक मानसून दस्तक दे सकता है। वैसे मानसून पिछले सालों में देखा जाए तो जुलाई के प्रथम सप्ताह नहीं पहुंच सकता है, लेकिन शुरुआत में मानसून की चाल अच्छी होने के चलते उम्मीद है कि इस बार जल्दी मानसून आ जाए। मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी दावा किया है कि इस बार बारिश पिछले सालों की तुलना में अच्छी रहेगी। जिससे किसानों की फसलों को भी लाभ मिलेगा और लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img