Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत से उपभोक्ता हुए परेशान

  • बीएसएनएल सहित अन्य कंपनियों का नेटवर्क आए दिन रहता फेल
  • उपभोक्ता का कहना 4जी का दावा करने वाली कंपनियों के नेट 2जी का भी नहीं कर रहे काम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ग्रामीण सहित शहर के क्षेत्रों में लगे बीएसएनएल के साथ-साथ अन्य दूसरी संचार कंपनियों के नेटवर्क आए दिन फेल होने से उपभोक्ता परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मोबाइल और टेलीफोन सेट शोपीस बनकर रह गए हैं। वहीं, बीएसएनएल उपभोक्तओं को सिग्नल नहीं मिल पा रहा है। बीएसएनएल सहित अन्य कंपनियों का नेटवर्क आए दिन फेल होने से आम उपभोक्ता परेशान हैं।

4जी का दावा करने वाली कंपनियों के नेट 2जी का भी कार्य नहीं कर पा रहे है। मोबाइल नेटवर्क कंपनियां उपभोक्ताओं को खुलेआम लूट रही हैं। दूर संचार विभाग मूदर्शक बना हुआ है। एक से दूसरे स्थान पर बात करने पर आवाज नहीं आ रही है। यदि आवाज आ भी रही है तो दूसरे पक्ष की आवाज सुनाई नहीं दे रही है। यह खेल काफी लंबे समय से चल रहा है। उधर, कुछ दिनों पहले मोबाइल रिचार्ज शुल्क दोगुना कर दिया गया था, जिससे बेहतर सेवा दी जा सकें। मगर ऐसा नहीं हुआ अब भी नेटवर्क की समस्या मोबाइल धारक भुगत रहे है।

उपभोक्ताओं को समझ नहीं आ रहा है कि शुल्क बढ़ाने के बावजूद मोबाइल कंपनियां बेहतर सेवा देने में विफल क्यों साबित हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एयरटेल, वोडाफोन व जियो सहित अन्य टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क में यह परेशानी आ रही है। लोगों की शिकायत है कि सबसे बड़ी परेशानी यह है कि कॉल बीच-बीच में कई बार कट रही है।

बातचीत के बाद जब कॉल को कट किया जाता है तो यह कुछ देर तक जारी रहता है और उसके बाद में हैंग हो जाता है। वहीं, बीएसएनएल, आइडिया, एयरटेल और जियो के ग्राहक बहुत ज्यादा परेशान हैं। उनका कहना है कि कॉल में दिक्कत तो काफी समय से हैं, लेकिन अब यह समस्या दिन प्रतिदिन और ज्यादा बढ़ती जा रही है।

कंपनियां नेटवर्क सुधारें

उपभोक्ताओं का कहना है कि केंद्र सरकार को आदेश देना चाहिए कि टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क सुधारें। उपभोक्ता स्वेता का कहना है कि टेलीकॉम कंपनियों का मोबाइल नेटवर्क पहले से ही खराब है, लेकिन अब स्थिति और बिगड़ गई है। कॉल ड्रॉप की समस्या भी बढ़ गई है।

उनका कहना है कि दिनभर में कई बार ऐसा होता है कि कॉल भी लग जाती है और उठ भी जाती है। इसके बावजूद बातचीत नहीं हो पाती है। कॉल को कट कर दोबारा फिर से मिलाना पड़ता है। इसके अलावा एक निजी कंपनी की 4जी सेवा भी अब ठीक से काम नहीं कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img