Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

कागजों पर चल रही याकूब की दो कंपनियां

  • याकूब, दो बेटों और मैनेजर के घर कुर्की कराएगी पुलिस, घेराबंदी तेज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अलफहीम मीटेक्स कंपनी के मालिक याकूब कुरैशी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने कागजी कार्यवाही तेज करते हुए याकूब कुरैशी के परिवार से संबंधित चार कंपनियों के बारे में पता लगा लिया है। पता चला है कि अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड के अलावा भी तीन कंपनियां और चलाई जा रही है। दो कंपनी तो टैक्स चोरी के कारण कागजों में ही चल रही थीं।

हापुड़ रोड स्थित अल फहीम मीट फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का मीट पकड़ा गया था। पुलिस ने इस मामले में याकूब, उनकी पत्नी शमजिदा, बेटे फिरोज और इमरान, मैनेजर मोहित त्यागी समेत 17 लोग आरोपी बनाए थे। याकूब, फिरोज, इमरान और मैनेजर मोहित त्यागी अभी फरार चल रहे है। सभी के घर पर कुर्की का नोटिस चिपकाया जा चुका है।

16 2

जबकि पत्नी शमजिदा अग्रिम जमानत पर हैं। जांच में पता चला है कि अल फहीम मीटेक्स की आड़ में याकूब का परिवार चार कंपनी चला रहा था। दो कंपनी में याकूब का परिवार शेयर धारक है जबकि अल फोजान कंपनी इमरान के बेटे फोजान के नाम पर है। पुलिस का मानना है कि अल फोजान टैक्स बचाने के लिए खोली गई है। जबकि अल कय्यूम मीटेक्स और शामली के कैराना स्थित मीम एग्रो फूडस प्राइवेट लिमिटेड में भी याकूब के परिवार और रिश्तेदारों के शेयर हैं। पुलिस इन चार कंपनियों की डिटेल मंगा ली है।

माना जा रहा है कि संचालित हो रही अन्य दो कंपनियों को सील किया जाएगा। कागजात में चल रही कंपनी का भी लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि याकूब का परिवार अल फहीम मीटेक्स की आड़ में तीन अन्य कंपनी भी संचालित कर रहे हैं। पुलिस ने सभी अन्य कंपनी का रिकॉर्ड जुटा लिया है। संचालित हो रही अन्य कंपनियों को सभी सील किया जाएगा।

जुर्माना कम कराने के नाम पर अवैध वसूली का खेल

मेरठ: विद्युत विभाग द्वारा चलाया जा रहे चेकिंग अभियान में पकड़े जा रहे बिजली चोरों पर जुमार्ना कम कराने के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है। रिश्वत लेते केमरे में कैद हुए विभाग के संविदाकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। सरकार द्वारा बिजली चोरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम विभागीय कर्मचारियों के लिए कमाई का जरिया साबित हो रही है। बिजली चोरों के खिलाफ होने वा मॉर्निंग रेड में कार्यवाही की जद में आने वाले लोगों से एक संविदा कर्मी जुर्माना कम कराने का झांसा देकर अवैध वसूली कर रहा है।

उसकी यह करतूत कैमरे में कैद हो गई। साथ ही रिश्वतखोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त संविदा कर्मी पहले भी विवादित रहा है। चेकिंग के दौरान कुछ शंट कराए हुए मीटर पकड़े गए थे। इस पर उपभोक्ताओं के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया गया है। वही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिसाड़ी गेट बिजली घर पर तैनात दिनेश कुमार संविदा कर्मचारी रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है, जुर्माना कम करने के नाम पर लोगों से रिश्वत ली जा रही थी। संविदा कर्मी की यह करतूत मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वह वीडियो में पैसे लेकर जेब में रखते हुए साफ दिखाई दे रहा है। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img