Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में जीते सीएम धामी, पढ़िए- पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: 54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।

09:55 AM, 03-JUN-2022
54 हजार से अधिक वोटों से सीएम धामी की जीत

54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। सीएम धामी 54121 मतों से जीते। जबकि कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।

09:51 AM, 03-JUN-2022
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न

11 चरणों के रुझान सामने आने के बाद सीएम धामी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 11वें राउंड के बाद सीएम धामी की बढ़त 46333 है। वहीं उन्होंने पूर्व सीएम बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मतगणना अभी जारी है, लेकिन सीएम की समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

09:34 AM, 03-JUN-2022
दसवां चरण
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी- 42573
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी- -2189
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार- 324
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी- 313
नोटा – 250

09:27 AM, 03-JUN-2022
नौवें चरण तक कुल मतदान
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी-35839
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी -1873
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार- 307
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी- 282
नोटा – 220

चंपावत विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। अब तक सामने आए आठ चरणों के रुझान में सीएम पुष्कर सिंह धामी बंपर वोटों से आगे चल रहे हैं, जिससे उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी मैदान में हैं।

09:17 AM, 03-JUN-2022
आठवां चरण

भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी – 29939
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी -1573
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार- 268
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी- 246
नोटा -191

09:11 AM, 03-JUN-2022
रिकॉर्ड जीत की ओर सीएम धामी
चंपावत सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 7वें राउंड के बाद धामी को 25219 और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 1276 वोट मिले। 13 राउंड में से सात राउंड के बाद धामी की बढ़त 23943 वोटों से आगे है।

09:09 AM, 03-JUN-2022
सातवां चरण
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी- 25219
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी -1273
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार -232
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी-221
नोटा – 160

09:04 AM, 03-JUN-2022
छह राउंड पूरे
चंपावत विधानसभा उपचुनाव की छह राउंड की मतगणना हो चुकी है। अब तक सामने आए रुझानों में सीएम पुष्कर सिंह धामी आगे चल रहे हैं। सीएम धामी 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस को अब तक महज 1093 वोट मिले हैं। वहीं तलाडी पिनाना बूथ में कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिला है।

09:01 AM, 03-JUN-2022
पांचवां चरण
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी – 17904
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी – 804
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार – 172
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी-104
नोटा – 115

08:55 AM, 03-JUN-2022
चौथे चरण की मतगणना हुई पूरी
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी – 492
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी को -13215
सभा प्रत्याशी मनोज कुमार को -124
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गरकोटी -120
नोटा -61

08:50 AM, 03-JUN-2022
तीसरे राउंड में सीएम धामी दस हजार वोटों से आगे
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी -10617
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी -425
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट -103
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी -109

08:46 AM, 03-JUN-2022
दूसरे राउंड में भी सीएम धामी आगे
पहले राउंड में सीएम धामी बंपर वोटों से आगे चल रहे थे। दूसरे राउंड में भी वह आगे हैं। सीएम पुष्कर धामी को दूसरे राउंड में 7435, निर्मला गहतोड़ी को 312, सपा प्रत्याशी को 73 और निर्दलीय प्रत्याशी को 74 वोट पड़े हैं। दो राउंड के रुझान सामने आ चुके हैं।

08:39 AM, 03-JUN-2022
पोस्टल बैलट की मतगणना
पोस्टल बैलेट के अनुसार
पुष्कर धामी-3856
निर्मला-164
सपा-25
निर्दलीय -15

08:23 AM, 03-JUN-2022
सीएम धामी आगे, कांग्रेस की गहतोड़ी पिछड़ी
विधानसभा उपचुनाव के पहले रुझान में सीएम पुष्कर सिंह धामी आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी पीछे चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी इससे पूर्व चंपावत उपचुनाव में उपेक्षा का दर्द बयां कर चुकी हैं।उन्होंने कहा था कि मेरे पास बस 137 साल पुरानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चुनाव निशान था, बस यही मेरी अकेली पूंजी थी। सब कुछ एकला चलो… की तर्ज पर मुझे ही करना था। यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की चुनावी सभा की व्यवस्था भी मुझे ही करनी पड़ी।

08:11 AM, 03-JUN-2022
पहले मतपत्रों की गणना
जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत भवन सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले मतपत्रों की गणना शुरू की गई है। लगभग एक घंटे बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू की जाएगी। मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 65 कार्मिक और डाक मतपत्रों की गणना के लिए 27 कार्मिक लगाए गए हैं। एक टेबल में एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात हैं। 13 चरणों में होने वाली मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। 31 मई को हुए मतदान में कुल 64 फीसद के अधिक मतदान हुआ था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img