Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

फोटोग्राफर एसोसिएशन की बैठक में उठे कई मुद्दे

  • कोरोना काल में आर्थिक संकट को लेकर चिंता व्यक्त की

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: फोटोग्राफर एसोसिएशन नजीबाबाद की बैठक में एसोसिएशन को लेकर कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कोरोना काल में काम प्रभावित होने पर भी चर्चा की गयी।

गुरुवार को नगर के मौहल्ला बासफोड़ान स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित नजीबाबाद फ़ोटोग्राफर एसोसिएशन की आवश्यक बैठक में कोरोना काल मे आर्थिक परिस्थितियों से गुजर रहे फ़ोटो ग्राफरो की समस्याओ को लेकर चर्चा की गई।

एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने कहा कि फोटोग्राफर स्टूडियो में पासपोर्ट साइज फोटो के पैसे बढ़ाने और एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया।

उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने कहा कि एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन शीघ्र ही कराया जाएगा और सभी के परिचय पत्र जारी किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर एसोसिएशन के किसी भी सदस्य का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, परवेज, अभिषेक, बिट्टू भटनागर, अकरम अली, अनूप, इमरान, रवि, आबिद, नसीम अहमद, अजय, सनी, अजमल, विजय बल्ले, प्रदीप, मुकुल कौशिक, गौरव, अनुज कौशिक आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img