Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

देव स्थल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

  • तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आश्रम से चोरी हुआ सामान किया बरामद

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम सियाली स्थित आश्रम के संचालक को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार कर पुलिस ने सियाली स्थित आश्रम पर हुई हजारों की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरों के पास से आश्रम से चोरी की गई नकदी के साथ ही गैस सिलेंडर व अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सियाली स्थित आश्रम में महंत राम गोपाल दास महाराज पूजा अर्चना करते हैं तथा वहां की सारी व्यवस्था संभालते हैं।शनिवार की रात्रि तीन युवक उनके पास पहुंचे थे। उन्होंने अपने चोरी हुए पशुओं की तलाश करते हुए वहां पहुंचने की बात कहते हुए रात्रि में महाराज जी से आसरा मांगा था।

महाराज ने उन्हें रात्रि में ठहरने की अनुमति दे दी थी। तीनों शातिर युवको ने रात्रि में महंत राम गोपाल दास को चाय में नशीला पदार्थ दे दिया था जिससे वह बेहोश हो गए थे। उनके नशे में होने का तीनों शातिर चोर ने लाभ उठाते हुए रात्रि में आश्रम के दानपात्र से हजारों की नकदी व वहां रखा गैस सिलेंडर तथा महाराज के मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे । आश्रम में चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया था।

गुरुवार को स्थानीय कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने आश्रम में हुई चोरी का चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया की घटना को तीन शातिर चोरों ने अंजाम दिया था । चोरो की तलाश में लगी पुलिस ने गुरुवार की तड़के लगभग साढ़े चार बजे तीनों चोरों को हस्तिनापुर चौराहे के पास से दबोच लिया था। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम जैनवीर पुत्र रूठे निवासी मखदुमपुर थाना हस्तिनापुर तथा कैलाश पुत्र सोमदत्त निवासी ताहरपुर थाना हल्दौर व पिंटू पुत्र मामचंद निवासी झब्बापुरी भगवानपुर थाना किला परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ बताए।

पूछताछ में आरोपियों ने आश्रम में चोरी करने की बात कबूल की है ।पुलिस ने आरोपियों के पास से देव स्थल स्थल से चोरी की गई नकदी में से दो हजार चार सौ पचास रुपये नकद, एक मोबाइल फोन ,कंबल तथा गैस सिलेंडर बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तीनो शातिर चोर हैं और इनके खिलाफ चोरी व लूट के कई मामले चल रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, सख्त निगरानी में 24 केंद्रों पर 59 हजार अभ्यर्थी शामिल

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित...

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img