Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

युवकों ने बस कंडक्टर से की मारपीट, नगदी लूटकर हुए फरार

  • रुड़की शनि देव मंदिर के समीप की घटना, सूचना मिलते ही पुलिस में मचा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: मंगलवार शाम बाइक सवार आधा दर्जन से भी अधिक युवकों ने शनिदेव मंदिर के निकट रुड़की रोडवेज डिपो के परिचालक से मारपीट करते हुए हजारों रुपए की नकदी लूट कर फरार हो गए। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं सवारियों में भी दहशत बनी हुई है।

बताया गया है कि रुड़की रोडवेज डिपो की बस जिसका नंबर संख्या यूके 07 पीए 3103 है, दिल्ली से हरिद्वार के लिए निकली थी। जैसे ही बस मोहननगर पहुंची तो, वहां दो युवक बस में सवार हो लिए। जब परिचालक ने उन से किराया मांगा, तो उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं है और वह आगे जाकर होटल से दे देंगे। इसके बाद फिर परिचालक ने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने कहा कि वह रुड़की पहुंचते ही दे देंगे, लेकिन फिर भी उन्होंने पैसे नहीं दिए और रुड़की पहुंचने पर उन्होंने कहा कि वह शनिदेव मंदिर के पास पहुंचते ही पैसे दे देंगे।

जब रुड़की डिपो की बस शनिदेव मंदिर के पास आरआर सिनेमा के निकट पहुंची, तभी तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन से भी अधिक युवकों ने गाड़ी में चढ़ते ही कंडक्टर से मारपीट करते हुए उसे सरियों से गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास से हजारों की नगदी लूट कर फरार हो गए। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले जानकारी जुटाई। घायल कंडक्टर का नाम विकास बताया गया है और उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया।

वही पुलिस आरोपी कौन थे, उनकी तलाश कर रही है। वहीं इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मौका पाकर उक्त दोनों युवक भी फरार हो गए। वहीं बीचबचाव में आये चालक से भी हाथापाई की गई। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में बातचीत चल रही है। देखते हैं क्या कुछ निकल कर सामने आता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img