- ग्राम पीपलसाना में एक ही रात में दिया तीन घटनाओं को अंजाम
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: क्षेत्र में सक्रिय चोरो ने स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना में एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर नकदी सहित लाखों रुपए कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। एक रात में हुई तीन घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों 1 घंटे तक थाने में जमे रहे तब कहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई ।

