Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

छात्रा ने गंगनहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

  • सुचना पाते ही पुलिस ने रेस्क्यू अभियान किया तेज 

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: गंगनहर में एक डिग्री कॉलेज की छात्रा ने अचानक छलांग लगा दी, जिसके बाद मौके पर बड़ी भीड़ जमा हो गई। वहीं इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते छात्रा गंगनहर के तेज बहाव में बह गई। वहीं अभी छात्रा की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक रुड़की के नेहरू स्टेडियम स्थित एक डिग्री कॉलेज की छात्रा गंगनहर के नए पुल के समीप पहुंची। पहले तो छात्रा कुछ देर पुल के ऊपर टहलती रही। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते उसने अचानक पुल की रेलिंग के ऊपर चढ़कर गंगनहर में छलांग लगा।

वहीं छात्रा को गंगनहर में कूदता देख लोगों की भीड़ मौके पर जमा हुई, लेकिन कोई उसे बचाने के लिए गंगनहर में नहीं उतरा। देखते ही देखते छात्रा गंग नहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. वहीं अभी तक छात्रा की पहचान नहीं हो पाई । पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img