Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

श्रद्धालुओं को नहीं होनी चाहिएं किसी भी तरह की परेशानी

  • आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: सुशील कुमार, आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने शुक्रवार को पन्तद्वीप स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीकरण केन्द्र की सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पंजीकरण केन्द्र की व्यवस्थाओं पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं को कहीं पर भी किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिये।

40 4

आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने इस अवसर पर कहा कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है तथा जो श्रद्धालु बिना पंजीकरण के आ रहे हैं, उनका भी पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 55 से 60 हजार श्रद्धालु चारों धामों की यात्रा कर रहे हैं और अभी तक 17 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम की यात्रा कर चुके हैं।

41 5

इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, एस0डीएम0 पूरन सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, सहायक नगर आयुक्त सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img