Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

टोल फ्री पर चौथे दिन चल रहे धरने में ‘आप’ के दहिया का समर्थन

  • विधायक, एमएलसी मिले डीएम से, एक दिन का दिया समय

जनवाणी संवाददाता |

गागलहेड़ी: टोल फ्री को लेकर चल रहे धरने प्रदर्शन को आज चौथा दिन हो गया है, आम आदमी पार्टी के नेता योगेश दहिया ने धरने स्थल पर पहुचकर लोकल के लोगो का टोल फ्री कराने को लेकर पूरा समर्थन कर दिया है। शुक्रवार के दिन स्थानीय लोगो का टोल फ्री कराने को लेकर एमएलसी उमर अली खान व उपाध्यक्ष फरहाद गाढा अपने समर्थकों व ग्रामीणों संग धरने स्थल पर पिछले 4 दिनों से जमे हुए है।

धरने में तीन थाना क्षेत्रों को टोल फ्री कराने को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमे चन्द्रशेखर की पार्टी आजाद समाज पार्टी ने भी समर्थन दे दिया था, जिसके बाद धीरे धीरे अन्य पार्टियों के नेता भी धरने स्थल पर पहुँचकर अपना समर्थन देते नजर आ रहे है।

शुक्रवार दोपहर टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश दहिया ने धरने पर रात दिन बैठे सभी की हिम्मत व लोगो के साथ खड़े होने पर कहा कि नेता वही होता है जो दिनरात अपने चाहने वालो के साथ खड़ा रहे। वही योगेश दहिया ने कहा कि टोल प्लाजा के आसपास लगने वाले गांव के लोगो का टोल फ्री होना लाजमी है।

उन्होंने यह भी कहा कि धरने में टोल फ्री कराने को लेकर बिना किसी स्वार्थ के धरने में पहुचकर टोल फ्री कराने को लेकर आवाज उठानी जरूरी है। योगेश दहिया यह भी बोले की कोरोना काल के बाद लोगो की जेबो से खत्म हो चुके हैं। जिसके बाद किसान मजदूर अपनी स्थिती ठीक करने के लिए लगातर मेहनत कर रहे है।

वही गागलहेड़ी के कोलकी में नया टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। वही यह चमरीखेड़ा भी टोल पर अवैध वसूली जारी है। पास में ही भगवानपुर व सरसावा में भी टोल शुरू है। अब घर से निकलने का मतलब यह है कि पेसो की गड्डी लेकर चलना। प्रसासन को इन टोल पर पड़ने वाले गांवो का टोल फ्री करने में हिचक ना नही चाहिए, धरने प्रदर्शन के बाद भी टोल फ्री ही होता है तो यह मनमानी करनी सही नही है।

53 7

सरफराज नही पहुंचे अब तक धरने स्थल पर

चमरीखेड़ा टोल प्लाजा पर चल रहे धरने प्रदर्शन को आज पांचवा दिन है, 6 तारीख में धरने की शुरुआत हुई थी, जिसमे नगर विधायक संजय गर्ग, जिलाध्यक्ष रुद्रसेन, माविया अली मौजूद रहे लेकिन वही देहात सीट से समाजवादी से चुनाव लड़ते आ रहे पूर्व राज्य मंत्री सरफराज खान धरने स्थल पर नही पहुँचे, जबकि सरफराज खान लगातार देहात पर नजर गड़ाए रहते है, लेकिन पिछले 4 दिनों से चल रहे धरने पर लगातार सभी पार्टियों के नेता पहुच रहे है। सरफराज खान के इन पांच दिनों में ना पहुचने की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है।

भाजपा मंत्री के दरवाजे के बाहर है टोल

लोकल के लोगो के लिए धरने पर लगातार बैठे ग्रामीण व अन्य पार्टियों के नेताओ ने हुंकार भरी हुई है, वही आयुष मंत्री धर्म सिंह सेनी का गांव सोना टोल से कुछ कदम की दूरी पर ही है। लेकिन अभी तक स्थानीय लोगो के लिए मंत्री धर्म सिंह सैनी की ओर से कोई आवाज सुनाई नही दी है। जबकि इसी गांव के अन्य लोग लगातार धरने पर अपनी हाजरी भी दे रहे है।

बसपा जिलाध्यक्ष बोले

बसपा के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा को सहारनपुर देहात में पड़ने वाले सभी गांव के लोगो से टोल वसूला जा रहा है, जो कि गलत है, हम लगातार टोल फ्री को लेकर अधिकारीयो से वार्तालाब कर रहे है। जल्द ही इस समस्या का समाधान भी निकलने वाला है। उन्होंने कहा की टोल पर अवैध वसूली की जा रही है, जबकि नियम में लोकल के लोगो के लिए फ्री किया जाता है, अन्य जिले से आने वाले लोगो से टोल वसूला जाए।

डीएम से मिले

51 6

चमारी खेड़ा टोल प्लाजा के संबंध में एनएचएआई अथॉरिटी के अधिकारी और डीएम से मिलकर आसपास के गांव वालों को टोल मुक्त करने की बात को लेकर विधायक मसूद, जावेद सबरी, एमएलसी उमर अली खान ने डीएम से मुलाकात की डीएम ने एक दिन में समाधान कराने की बात कही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Raghav Chadha: राघव चड्ढा का BJP में जाना सोशल मीडिया पर पड़ा भारी, 10 लाख से ज्यादा घटे फॉलोअर्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में...

Meerut News: पल्लवपुरम थाने का दरोगा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | कंकरखेड़ा: पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल...

Delhi: दिल्ली से पंजाब तक ‘शीश महल’, भाजपा नेता ने किया AAP पर हमला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट...
spot_imgspot_img