- विधायक प्रसन्न चौधरी ने राज्यसभा सदस्य बनने पर दी बधाई
जनवाणी संवाददाता |
शामली:मंगलवार को शामली से रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी ने नई दिल्ली स्थित बसंत कुंज आवास पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात करते हुए उनको राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर बधाई दी। इस दौरान प्रसन्न चौधरी ने जहां रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को शामली क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्दी ही शामली में एक दिवसीय दौरा करने का प्रस्ताव भी रखा।
इसके अलावा विधानसभा सत्र के दौरान गत 31 मई को उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती को लेकर सदन में तारांकित प्रश्न के अंतर्गत मुद्दा उठाने से भी अवगत कराया। विधायक ने बताया कि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जवाब देते हुए शीघ्र भर्ती प्रक्रिया के लिए आश्वासन दिया था।
जिस पर अब मंगलवार को वित्त मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर 15 दिनों के अंदर ही मंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस में 40 हजार कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने की जानकारी दी।

