जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: धामपुर मार्ग स्थित मार्बल शोरूम में लगी आग बंदूक लाइसेंस, बाइक के कागज व अन्य दस्तावेज जलकर खाक हुए। दुकान स्वामी ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट में फॉल्ट होना है। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ।
स्योहारा धामपुर मार्ग स्थित मुस्कान मार्बल शोरूम पर सुबह 4 बजे शार्ट सर्किट से भयंकर आग लग गयी। जिस पर बामुश्किल काबू पाया गया। घटना की तहरीर देते हुए दुकान स्वामी फ़िरोज़ पुत्र अनीस अहमद ने बताया कि आग के कारण दुकान में रखा लाइसेंसी बन्दूक का लाइसेंस, बाइक की आरसी,ज़मीन के बैनामे सहित दुकान से सम्बंधित कई ज़रूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए हालांकि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नही हुई है।

