Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

स्योहारा पालिका ने कीटनाशक दवाई का कराया छिड़काव

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: पालिकाध्यक्ष हाजी अख्तर जलील व अधिशासी अधिकारी एपी पांडे के दिशानिर्देश पर नगर के वार्ड नंबर चार में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका द्वारा संचारी रोगों के प्रति नगर को सुरक्षित करने की मुहिम के तहत नगर भर में कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है।

इस मौके पर वार्ड मेंबर पति मोहम्मद अकरम अल्वी ने नगरपालिका कर्मचारियों के साथ पूरे वार्ड में दवाई का छिड़काव कराया ताकि नगरवासी सुरक्षित रह सके। इस मौके पर चेयरमैन हाजी अख्तर जलील ने बताया कि इस तरह के छिड़काव नगर भर के हर वार्ड व गलियों में करते हुए नगर को रोग मुक्त रखने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी व वार्ड मेंबर पति मोहम्मद अकरम अली, कलवा अंसारी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img