Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव के जंगल में युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। आसपास के किसानों ने शव को पेड़ पर लटका देखा तो घटना की सूचना गांव में आकर दी। गांव वालों ने घटना की सूचना थाना छपरौली को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक युवक शहनवाज के माता-पिता टांडा में रहते हैं और मृतक के दादा यासीन दादी मामन कूड़ी गांव में ही रहते हैं। मृतक युवक अविवाहित था और कूड़ी गांव में अपने चाचा इनाम के पास रहकर रंगाई का कार्य करता था। मृतक के पिता इस्लाम ने बताया कि गांव के ही पांच युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे। इन्होंने पहले भी शहनवाज के साथ मारपीट की थी ।

इंस्पेक्टर छपरोली देवेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मृतक के पिता इस्लाम द्वारा 5 लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक शहनवाज के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img