Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

युवाओं ने विधायक के सामने जताया अग्निवीर ​भर्ती पर विरोध

  • कांधला में डाक बंगले पर विधायक प्रसन्न चौ ने सुनी समस्याएं

जनवाणी संवाददाता |

शामली: विधायक प्रसन्न चौधरी ने कांधला स्थित पूर्व यमुना नहर पर डाक बंगले में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। उनके निराकरण को अधिकारियों से वार्ता कर जल्दी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
गुरुवार को शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने कांधला में डाक बंगले में लोगों की समस्याएं सुनी। जिसमें मुख्यत बिजली, पानी निकासी, जलभराव की समस्याएं रही। क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने आवारा पशुओं की शिकायत की।

किसानों का कहना था कि आवारा पशु हमारी फसलों को दिन प्रतिदिन बर्बाद कर रहे हैं। इसका निराकरण जल्दी किया जाए। इसी के साथ कांधला कस्बा सहित अन्य गांव के लोगों ने जलभराव व खस्ताहाल सड़कों के बारे में विधायक को अवगत कराया।वहीं दर्जनों की संख्या में पहुंचे युवकों ने चार साल के लिए फोर्स में भर्ती होने का विरोध जाहिर करते हुए कहा कि विधानसभा में युवकों के भर्ती का मुद्दा भी उठाए जाने की मांग की।

इस अवसर पर विजय सिंह, नीरज चौधरी, मुकेश, योगेश मास्टर, सुधीर प्रधान, आदेश चौहान, शुभाष चौहान, चमन प्रधान, वकील प्रधान, अशोक, तनवीर जंग आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...
spot_imgspot_img