Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

किसानों ने मांगों को लेकर घेरा ऊर्जा निगम कार्यालय

  • बिजली कटौती रोकने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन पदम सिंह रोड गुट ने अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम के कार्यालय पर धरना दिया

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: बिजली कटौती रोकने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन पदम सिंह रोड गुट ने अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम के कार्यालय पर धरना दिया। किसानों का कहना है कि जब तक ऊर्जा निगम से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वह धरना समाप्त नहीं करेंगे। धरने से पहले किसानों ने जुलूस भी निकाला।

वोट क्लब के पास स्थित प्रशासनिक भवन में भारतीय किसान यूनियन रोड गुट से जुड़े किसान एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस निकालकर पठानपुरा स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। यूनियन के अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि आज बिजली कटौती सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। जिन किसानों ने पूरा बिल मार्च में ही जमा करा दिया था, उनके बिल भी जोड़कर भेजे जा रहे हैं। किसानों का आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन की मांग है कि किसानों को निशुल्क बिजली दी जाए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की कार्यशैली जनता को परेशान करने वाली है। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों को नहीं बदला जा रहा है। तारों को जोड़ने और मीटर चेक आदि के नाम पर किसानों से अवैध वसूली और उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता अनिश्चितिकालीन धरना जारी रहेगा।

प्रतिदिन अलग-अलग गांव में से ग्रामीण आकर धरने पर बैठेंगे। किसान नेता संजीव कुशवाह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तार जर्जर हालत में हैं। जिनके कारण हल्की हवा चलने पर वह आपस में टकरा कर बिजली सप्लाई को बाधित कर देते हैं। लंबे समय से तारों की मरम्मत नहीं की गई है। बताया कि प्रतिदिन हर गांव से दस-दस किसान इस धरना प्रदर्शन में आयेंगे। जल्द ही मांगें न मानी गई तो तालाबंदी भी करने से पीछे नहीं हटेंगे।

इस अवसर पर नाजिम अली, मुबारिक अली, घनश्याम आचार्य, मास्टर महेंद्र सैनी, रामदास, इंदर सिंह रोड, प्रदीप त्यागी, सोनू, छोटा सैनी, सतवीर रोड, मंजेश रोड, शमीम अहमद, राजबीर रोड, अर्जुन सैनी, दीपक कश्यप, राकेश, लखन रोड, अरशद, सतीश, भुल्लन सैनी, ललित रोड,रणधीर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img