Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बाइक खरीदने गए तीन युवक लापता, अपहरण की आशंका

  • मैंनापूठी से करनावल के जंगल के बीच लापता हो गए बाइक सवार तीनों युवक
  • जंगल में युवकों की तलाश में पुलिस व ग्रामीण चला रहे सर्च अभियान

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: बाइक खरीदने निकले मैनपूठी के तीन युवकों को बदमाशों ने करनावल के जंगल से अगवा कर लिया। तीनों युवक देर शाम से बाइक सहित लापता थे और तीनों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं। जिनकी तलाश में शाम से देर रात तक पुलिस व ग्रामीण जंगलों में डटे हुए थे और उनकी खोजबीन की जा रही थी।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवकों का कोई अता-पता नहीं था। दूसरी ओर इसे लेकर गांव में किसी अनहोनी की वारदात को लेकर भी दहशत का माहौल बना हुआ था। पुलिस मौके पर डटी हुई थी और युवकों की खोजबीन में जुटी थी।

जानकारी के मुताबिक मैपापूठी गांव निवासी नूर हसन पुत्र रियासत, शेर मोहम्मद पुत्र इसराइल व फिरोज पुत्र मीनू शुक्रवार की देर शाम गांव से एक ही बाइक पर सवार होकर पंद्रह हजार रूपये लेकर करनावल में किसी के पास बाइक खरीदने के लिए बात कह कर गए थे।

71 4

लेकिन, जब देर शाम सात बजे तक भी युवक घर वापस नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई। जिसके बाद परिजनों ने उनकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद जंगल में जाकर खोजबीन शुरू की तो कुछ प्रत्यक्षदर्शी किसानों ने बताया कि देर शाम तीनों युवकों को बाइक पर सवार होकर करनावल की ओर रजवाहे तक जाते हुए देखा गया था। लेकिन, उनके आगे की लोकेशन किसी को नहीं लग पाई।

जांच पड़ताल के बाद पता लगे तीनों युवक रजवाहे के पास तक देखे गए उसके बाद गायब है। इसे लेकर तीनों युवकों को गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी सूचना पर देर शाम पुलिस ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और करनावल से लेकर मैनापूठी तक जंगल के रास्ते के दोनों ओर में खोजबीन जारी थी। बताया गया है कि तीनों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं।

70 4

ग्रामीणों ने बताया कि करनावल व मैनापूठी के जंगल में बदमाशों के गिरोह देखे जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि तीनों युवकों को बदमाशों ने वारदात देने के लिए इंतजाम कर लिया। इस गंभीर मामले को लेकर देर शाम से देर रात समाचार लिखे जाने तक तीनों युवकों की तलाश में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और भारी पुलिस बल मौके पर डटा हुआ था। युवकों की खोजबीन की जा रही थी।

किसी अनहोनी की आशंका लेकर गांव में जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ वहीं पुलिस ने भी किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया है। हालांकि संबंध में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने तीनों के मोबाइल को ट्रेस करके लोकेशन का पता लगाया जा रहा है तथा पुलिस मौके पर खोजबीन में जुटी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img