Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

संतों की बैठक में कांग्रेसी नेता सतपाल ब्रह्मचारी और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भिड़े

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अखाड़ों और आश्रमों को सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) लगाने के लिए नोटिस जारी करने को लेकर चल रही संतों की बैठक में कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भिड़ गए। बैठक में दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद तूतू-मैंमैं हुई। इस दौरान जमकर हंगामा हो गया।

इस दौरान संतों ने कहा कि अखाड़े और आश्रम किसी प्रकार प्रदूषण नहीं फैलाते हैं। संतों ने कहा कि अगर नोटिस वापस नहीं लिया गया तो संत महाकुंभ का बहिष्कार कर देंगे। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और राधाकृष्ण धाम के संस्थापक सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि बीजेपी सरकार संतों के साथ अन्याय कर रही है। बार-बार नोटिस भेजकर संत समाज का अपमान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर नोटिस वापस नहीं लिया गया तो संत समाज हरकी पैड़ी पर सांकेतिक प्रदर्शन कर आगामी महाकुंभ का बहिष्कार कर देंगे। स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि सरकार को अखाड़ों और आश्रमों में एसटीपी लगाने चाहिए। सभी आश्रमों के पास इतना धन भी नहीं है कि वे एसटीपी बनाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img