Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

शिक्षक की हत्या का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

  • स्कूल संचालक की हत्या उसके रिश्तेदार ने ही की

जनवाणी संवाददाता |

गागलहेड़ी: गुरुवार को दिनदहाड़े हुई शिक्षक की हत्या का खुलासा हो चुका है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा कोई बाहर का नहीं बल्कि एक रिश्तेदार ही निकला। 4 साल से आपस में चल रहे विवाद में ही यह हत्या की गई। हत्यारोपी ने सब कुबूल लिया है।

गुरुवार के दिन 5 बजे के करीब स्कूल संचालक अनिल शर्मा घर के बाहर टहल रहे थे, तभी एक पल्सर सवार युवक आया और कमर में गोली मार कर फरार हो गया। इसमें अनिल के गोली आरपार हो गई। अस्पताल जाते समय अनिल शर्मा ने आखिरी सांस ली। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ सदर व थाना प्रभारी ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जिसमें आपस मे रंजिशन मामला निकला।

रात में भी मृतक के बेटे की ससुराल में पुलिस रवाना हुई. जहां से इनपुट पुलिस को मिले और पुलिस ने मृतक के बेटे के साले पर सुई घूम गई। बेटे के सुसराल में 2018 से विवाद चल रहा था। मृतक अनिल शर्मा के बेटे की शादी 2016 में कुआखेड़ी के अशोक कुमार की बेटी विशाखा से हुई थी जिसके बाद कुछ समय सब सही चला लेकिन शादी के 2 साल बाद ही परिवार में विवाद हो गया।

बेटे की पत्नी विशाखा अपने मायके चली गई और वह अपने मायके पर रहने लग गई। जहा इस गम में युवती का पिता अशोक कुमार की म्रत्यु हो गई। आरोपी अर्पित शर्मा अपने पिता की मौत का जिम्मेदार बहन के सुसराल पक्ष को मान रहा था जिसका बदला लेने का जुनून अर्पित पर सवार हो गया।

गुरुवार के दिन हत्यारे अर्पित ने बहन के ससुर अनिल शर्मा को मारने की ठान ली और बाइक पर सवार होकर उसके घर के बाहर पहुंच गया जहां अनिल बाहर टहल रहा था, जिसे वह गोली मारकर फरार हो गया। पुलिस ने गहनता से जांच की सीसीटीवी कैमरे खंगाले जहां से पुलिस को यह जानकारी मिल गई कि बेटे के साले ने यह हत्या की है। हत्यारे को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया जहां हत्यारे ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img