Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

लक्ष्य तय करें और अपने आपको टीम लीडर के रूप में डेवलप करें

  • किसी भी बच्चे को शिक्षा में संसाधनों की कमी ना आए यह सभी जागरूक और संपन्न परिवारों की जिम्मेदारी

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: आईआईटी के बायो साइंस डिपार्टमेंट सभागार में स्टेट लेवल अवेयरनेस संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शहर विधायक प्रदीप बत्रा व समाजसेविका मनीषा बत्रा ने कहा है कि किसी भी बच्चे की शिक्षा में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आनी चाहिए ।

यह सभी जागरूक और संपन्न परिवारों की जिम्मेदारी है।सभी को शिक्षा मिले, इसके लिए सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के साथ ही निजी स्तर पर भी गंभीरता पूर्वक प्रयास जारी रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा ग्रहण करते समय ही बच्चा अपना लक्ष्य निर्धारित कर ले तो निश्चित रूप से जीवन में उसे सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में एनजीओ द्वारा बच्चों के लिए किए गए कार्य के बारे में बताया गया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि कोविड के समय में जो बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर थे और इस कारण उनकी शिक्षा बाधित हो रही थी ऐसे बच्चों को संस्था ने निशुल्क प्रशिक्षण दिया संस्था ने ऐसे 20 बच्चों को चिन्हित कर उनकी शिक्षा व वह जिस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं इसको लेकर काम किया उन्होंने बच्चों को स्पोर्ट्स ,आर्मी ,इंजीनियरिंग, डॉक्टर आदि क्षेत्रों के विशेषज्ञों से बच्चों को मिलवाया और उनकी काउंसलिंग कराई।

संस्था ने इस मिशन का नाम आध्या रखा कैरियर काउंसलिंग प्रतिभाओं को निखारने के लिए फिजिकल ,ग्राफिक ,डिजाइनिंग आदि क्षेत्रों में जो बच्चे अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं इन सभी बच्चों को अलग-अलग विषयों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई और अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए उन्हें रास्ता दिखाया और अपने सपनों को साकार करने के लिए अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कभी भी अपने सपनों को नहीं छोड़ना चाहिए अपने क्षेत्र में कामयाब होने के लिए कड़ी मेहनत व लगन के साथ कार्यरत रहना चाहिए। किसी की बातों पर ध्यान न देकर अपने लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए। उन्होंनेे कहा कि आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने क्षेत्र में एक लीडर की तरह उभर कर आए । उन्होंने कहा कि लीडर का मतलब राजनीति ही नहीं, हम जिस क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं उस क्षेत्र में आगे बढ़ कर उसे लीड करना चाहिए।

अपने सपनों को साकार करने के लिए अपने लक्ष्य पर अटल रहना चाहिए। वही डीन ऑफ अकैडमी प्रोफेसर अपूर्व कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए जिससे कि हम समाज को एक अच्छा संदेश दे सकें आगे भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम को संस्था पूरी तरह की से सपोर्ट करेगी कार्यक्रम मे एबीएन स्कूल की प्रिंसिपल कवंल जीत कोर,मनोज राठी व कार्यक्रम का संचालन एनजीओ की निदेशक मृगांका डडवाल ने किया एवं कार्यक्रम उपस्थित सभी अतिथियों एवं छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर विजेता छात्र-छात्राओं में सलोनी गुप्ता,स्नेहा राफली,जया सुबेदिक, अवंतिका पंवार,आद्या,अनिशिका त्यागी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img