Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

सड़क व नाली निर्माण के लिए जनसुनवाई में पहुंचे लोग

  • 25 में से 16 शिकायतों का किया गया निस्तारण

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: शासन के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार शुरू किये जन सुनवाई कार्यक्रम में आज भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल प्राप्त 25 शिकायतों में से 16 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। निर्माण सम्बंधी मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर एस्टीमेट बनाने तथा अतिक्रमण सम्बंधी मामलों में अतिक्रमण प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गये।

नगर निगम स्थित नगरायुक्त के कार्यालय में आज प्रात: दस बजे जन सुनवाई का कार्य शुरू हुआ। नगरायुक्त के अलावा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष इस दौरान शामिल रहे। चौधरी विहार निवासी नौशाद व अन्य व सुक्खुपुरा निवासी लोकेश शर्मा ने सड़क निर्माण, लक्ष्मणपुरी स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी राम निवास आदि ने सड़क निर्माण व नालियों का लेविल ठीक कराने, आदर्श कॉलोनी दिल्ली रोड निवासी पी के मित्तल व सतनाम खुराना ने नाली-नाला निर्माण तथा बेहट रोड निवासी डेविड ने प्रार्थना पत्र देकर नाली निर्माण आदि की मांग की। जिस पर नगरायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा नानकपुरम वार्ड 13 के दुष्यंत, ने पानी निकासी, प्रेमवाटिका निवासी राजेंद्र कुमार ने नालियों की सफाई व अतिक्रमण के सम्बंध में शिकायत की। चौब फरोशान निवासी अदनान ने एक जर्जर मकान ध्वस्त कराने, भारत माता चौक निवासी संजय और वरुण विहार निवासी बाबूराम वर्मा ने पार्क से अतिक्रमण हटाने, दीनानाथ बाजार निवासी आशीष जैन ने सफाई व्यवस्था, दिलशाद तथा इसाक कॉलोनी निवासी गुलरेज ने सड़क व नाली निर्माण सम्बंधी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जिस पर नगरायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को अविलंब समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img