Saturday, August 15, 2026
- Advertisement -

आज की 20 बड़ी खबरें 22 जून 2022

01.. एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को करेंगी नामांकन। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को दाखिल करेंगे नामांकन।

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून 2022 को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं, एनसीपी चीफ शरद पवार के मुताबिक, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा।

01 PRESIDENT


02.. भारत-रूस की दोस्ती ने एक साल में किया कमाल। अमेरिकी सख्ती के बीच हुआ तीन गुना कारोबार!।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। हालांकि अमेरिका व उसके सहयोगी देशों के प्रतिबंधों के चलते रूस का क्रूड ऑयल सस्ता है। इसका फायदा भारत और चीन जैसे देश उठा रहे हैं।

02 CRUIDE OIL


03.. महाराष्ट्र में सीएम उद्धव और सरकार दोनों का संकट बरकरार। शिंदे ने नया व्हिप चीफ नियुक्त कर शिवसेना पार्टी पर ठोंका दावा, 3 और विधायक गुवाहाटी रवाना!।

दो दिन से सरकार बचा रहे उद्धव अब अपनी पार्टी बचाने के जुगत में हैं। शिंदे ने सरकार नहीं, सीधे पार्टी पर कब्जे की घोषणा कर दी है। उद्धव ठाकरे ने व्हिप जारी कर बैठक बुलाई थी। इससे पहले एकनाथ शिंदे ने पार्टी व्हिप को अवैध बताते हुए चीफ व्हिप सुनील प्रभु को हटाने की घोषणा कर दी। साथ ही भरत गोगावले को इस पद पर नियुक्त भी कर दिया। साथ ही शिंदे ने विधायक दल के नेता होने का दावा ठोकते हुए 34 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी राज्यपाल को भेज दी। शिंदे ने दावा किया है कि उनके पास 46 विधायक हैं।

03 MAHARASHTRA


04.. आजमगढ़ व रामपुर में गांव-गांव सपाइयों ने झोंकी ताकत। अखिलेश यादव और आजम खां की दांव पर लगी प्रतिष्ठा।

आजमगढ़ और रामपुर में हो रहे लोकसभा उपचुनाव में सपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। गांव में मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नेताओं को दी गई है।

04 AKHILESH YADAV


05.. नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी ने ईडी से मांगा समय। पेशी के लिए तारीख कुछ सप्ताह आगे बढ़ाने की अपील की।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को ईडी से आग्रह किया है कि उनकी पेशी की तारीख कुछ हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दी जाए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी को कोविड और फेफड़े में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों ने अब घर पर आराम करने की सलाह दी है।

05 SONIA GANDHI


06.. अग्निपथ योजना के विरोध में राजद ने किया राजभवन तक मार्च। तेजस्वी यादव बोले, 4 साल बाद क्या करेंगे नौजवान?

अग्निपथ योजना के विरोध में बुधवार को राजद ने विरोध मार्च निकाला। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव व अन्य नेताओं ने विधानसभा से लेकर राजभवन तक प्रदर्शन किया।

06 BIHAR TEJASVI


07.. यूपी के सभी 75 जिलों में तेजी से पूरा किया गया अभिलेखों का काम। 10 लाख से अधिक ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण पत्र सौंपेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

उत्तर प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत 10 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को गुरुवार को घरौनी प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिजिटल माध्यम से ग्रामीणों को उनके आवास का मालिकाना हक दिलाने के लिए ग्रामीण आवासीय अभिलेख सौंपेंगे।

07 CM YOGI


08.. ‘हम अपराध की दुनिया छोड़ रहे हैं’, गले में तख्ती लटकाए थाने पहुंचे बुलंदशहर में दो बदमाश।

बुलंदशहर के एक थाने में दो बदमाश गले में सरेंडर की तख्ती डालकर पहुंचे। शाहरुख और अतीक नाम के दो अपराधी जब थाने पहुंचे तो दोनों के गले में एक तख्ती लटकी थी। दोनों के गले में लटकी तख्ती में लिखा था, ”हम अपराध की दुनिया छोड़कर मुख्य धारा में आना चाहते हैं।” दोनों को इस तरह थाने में सरेंडर करता देख पुलिस भी हैरान रह गई।

08 BULANDSHAHAR


09.. सायमा की हत्या का आरोपी पिता व चचेरे भाई को नहीं है पछतावा। बोले-बदनामी करा रही थी, इसलिए मार डाला।

मेरठ में रिश्तों में शक के कारण लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में एक तलाकशुदा महिला सायमा की उसके पिता असलम और चचेरे भाई जुबेर ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों को सायमा की हत्या का कोई पछतावा नहीं है।

09 MEERUT


10.. वैश्विक बाजार में अब चमकेगा मेरठ का नाम। परतापुर में 240 करोड़ से बनेगा एसईजेड, रत्न और आभूषणों का बढ़ेगा निर्यात।

10 MEERUT PARTAPUR


11.. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य विज्ञान एवं तकनीकी कांग्रेस का किया शुभारंभ। बहुमूल्य उत्पादों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफ़िक एरा में आयोजित 15-16वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं तकनीकी कांग्रेस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहुमूल्य उत्पादों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया।



 

12.. अफगानिस्तान में भूकंप ने भारी मचाई तबाही। 1000 से अधिक नागरिकों की हुई मौत, 1500 से अधिक लोग हुए घायल।

अफगानिस्तान में बुधवार को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। जिसमें 1000 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। साथ ही 1500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है।

12 AFGANISTAN


13.. दो दिन की तेजी के बाद फिर फिसला शेयर बाजार। सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में हुए बंद।

दो दिन की तेजी के बाद आज शेयर बाजार में फिर बिकवाली का दौर आ गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।

13 SHARE BAZAR


14.. हरियाणा नगर निकाय की मतगणना जारी। 25 सीटों पर भाजपा गठबंधन ने लहराया परचम।

हरियाणा में 28 नगर पालिका और 18 नगर परिषद चुनाव में भाजपा गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों को चौंका दिया। भाजपा गठबंधन ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है।

14 HARYANA


15.. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम योगी ने अफसरों को दी चेतावनी। बोले, बारीकी से करें निगरानी, बूस्टर डोज को दिए दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अफसरों को सावधान किया है। उन्होंने कहा कि यह समय सतर्क रहने का है। बुधवार को हुई बैठक में उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं।

15 CM YOGI 2


16.. कानपुर में एसआईटी ने की बड़ी कार्रवाई। बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार बाबा गिरफ्तार, कई और संदिग्ध भी रडार पर।

कानपुर में तीन जून को भड़की हिंसा के मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्तार बाबा ने हिंसा में फंडिंग की थी।

16 KANPUR BABA BIRYANI


17.. एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा दावा, ‘हमारी शिवसेना असली’। भरत गोगावले को बनाया विधायक दल का नेता, 34 विधायकों के हैं हस्ताक्षर।

एकनाथ शिंदे ने बड़ा दावा किया है कि उनके साथ 46 विधायक हैं और वो ही असली शिवसेना हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुझे लगातार बागी बताया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है, हम सभी लोग बाला साहेब ठाकरे के भक्त हैं, शिवसैनिक हैं। उन्होंने कहा कि मेरे साथ इस वक्त 46 विधायक हैं अभी संख्या और बढ़ेगी। वहीं उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि उनके पास 55 में से 35 विधायक हैं।

17 EKNATH SHINDEY


18.. आज रात इस्तीफा दे सकते हैं महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे!। एनसीपी मुखिया शरद पवार से बैठक के बाद लेंगे फैसला।

महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज देर रात्रि बड़ा फैसला ले सकते हैं। माना जा रहा है कि सीएम उद्धव ठाकरे आज देर रात्रि इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। फैसला लेने से पहले एनसीपी मुखिया शरद पवार से अकेले में बात करेंगे।

18 UDHAV THAKRE e1689684966269


19.. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा- थैंक्‍स। द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आगे आया जनता दल यूनाइटेड।

एनडीए की ओर से झारखंड की पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाए जाने पर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थैंक्‍स कहा है। नीतीश कुमार ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी को ह्रदय से धन्‍यवाद।

19 NITISH CM BIHAR


20.. 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। जर्मनी में जी—7 देशों की बैठक में भी लेंगे हिस्सा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जायेंगे। बुधवार को यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। बयान के मुताबिक पीएम मोदी 26-27 जून को जर्मनी में जी—7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जायेंगे।

20 PM MODI


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, विकसित भारत के लिए क्या है नया रोडमैप?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें...
spot_imgspot_img