Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

सेवा से बढ़कर और दूसरा पुण्य नहीं: सौरव बब्बर

  • श्री साईं परिवार समिति ने लगाया विशाल लंगर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: श्री साईं परिवार समिति की ओर सेवादारी का सिलसिला चल रहा है। इसी कड़ी में परिवार की ओर से रविवार को विशेष लंगर का घंटाघर पर आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सौरव बब्बर की अगुवाई में समिति की ओर से विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने साईं बाबा के प्रसाद के रूप में राजमा और चावल ग्रहण किया।इस मौके पर समिति अध्यक्ष सौरव बब्बर ने कहा कि-साईं परिवार की ओर से समय-समय पर सेवा कार्य किए जाते हैं।

गरीब कन्याओं के विवाह में दहेज का सामान देने से लेकर गरीबों की हर संभव मदद उनकी संस्था का उद्देश्य है।क्योंकि सेवा से ही आत्मिक सुख मिलता है। इस मौके पर समिति के राजकुमार मित्तल, दीपक मित्तल, सोनू, धन प्रकाश, रोशन, राजकुमार, सरीन, अनिल, योगेश ग्रोवर, विनय ग्रोवर, गौरव गांधी, रिंकू सैनी, शिवम सैनी, रवि पंवार, प्रशांत, अनमोल राजपूत व समिति के तमाम सेवादारों ने मिलकर साईंनाथ महाराज का जयघोष करते हुए सेवा का संकल्प लिया।

साथ ही कहा कि सेवा ही साईं की इबादत का तरीका है। सेवा में ना तो जात-पांत का विषय है न छोटे बड़े का भेदभाव। समिति अध्यक्ष सौरव बब्बर ने बताया कि जल्द ही दूसरे शहरों में भी इसी प्रकार लंगर सेवा शुरू की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img