Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर भारी वाहनों पर रोक, कांवड़ को लेकर रुट डायवर्ट

  • 14 से 27 तक रहेगी व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे पर वाहन हापुड़ के रास्ते आएंगे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दो साल बाद निकलने जा रही कांवड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसपी ट्रैफिक ने 14 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक दिल्ली देहरादून हाइवे पर भारी वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दी है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर आने वाले वाहन गाजियाबाद से हापुड़ के रास्ते आ सकेंगे।

दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वाला भारी यातायात जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर हरिद्वार, देहरादून व बिजनौर जाना है ऐसे समस्त भारी वाहन गाजियाबाद से हापुड़ बाइपास होकर हापुड़ किठौर मार्ग फ्लाईओवर होते हुए कस्बा किठौर से परीक्षितगढ़ मवाना, बहसूमा रामराज मीरापुर जानसठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा सकेंगे तथा जिन वाहनों को हरिद्वार व देहरादून की और जाना है।

ऐसे वाहन मीरापुर से गंगा बैराज बिजनौर नजीबाबाद होकर हरिद्वार, व देहरादून की ओर जा सकेंगें। पुलिस चौकी साईलो द्वितीय हापुड़ से खरखौदा मेरठ की ओर कोई वाहन आने नहीं दिया जायेगा। देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाला भारी यातायात जिसे दिल्ली, गाजियाबाद हापुड़ व बुलन्दशहर की ओर जाना है, ऐसे भारी वाहन मीरापुर, बहसूमा, मवाना बस अड्डा पुलिस चौकी से परीक्षितगढ़ रोड की ओर डायवर्ट कर दिये जायेंगे जो कस्बा किठौर से हापुड़ बाईपास फलाईओवर होते हुए दिल्ली, गाजियाबाद एंव बुलन्दशहर की ओर जा सकेंगें।

16 4

केवल मेरठ तक आने वाले भारी वाहनों को ही बस अड्डा चौकी मवाना से मेरठ की ओर आने दिया जायेगा। देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें जिन्हें दिल्ली गाजियाबाद मेरठ, हापुड़ व बुलन्दशहर जाना है। ऐसी सभी रोडवेज की बसें मवाना से थाना गंगानगर के पास से कसेरू बक्सर नाले के सहारे बने हुए नये रोड से परीक्षितगढ़ रोड बीएनजी स्कूल तिराहा से जेलचुंगी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, तेजगढ़ी चौराहा से सोहराबगेट बस अड्डे तक जा सकेगी तथा वापसी में तेजगढ़ी चौराहे से मेडिकल कॉलेज, करबा किठौर से हापुड़ होते हुये दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड व बुलन्दशहर को जा सकेगी।

रोडवेज की बसों को तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लॉक, खरखौदा की और हापुड़ रोड़ पर नहीं जाने दिया जायेगा। मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाना है यह यातायात थाना किठौर से परीक्षितगढ़ मार्ग पर डायवर्ट कर दिये जायेंगे जो मवाना, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगें। देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर बिजनौर की ओर से आने वाला यातायात जिसे गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना है। यातायात पुलिस चौकी बस स्टैंड मवाना से परीक्षितगढ़ रोड से किठौर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

देहरादून, हरिद्वार सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ होकर गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना है। ऐसे यात्री वाहन मीरापुर, मवाना रोड से थाना गंगानगर के पास से कसेरू बक्सर नाला के सहारे बने हुए नये रोड से परीक्षितगढ़ रोड बीएनजी स्कूल तिराहा से जेलचुंगी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, तेजगढ़ी चौराहा से होते हुये गढ़ रोड होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ होकर देहरादून, हरिद्वार, सहारनुपर व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, ऐसे वाहन गढ़ रोड से जेलचुगी से परीक्षितगढ़ रोड बीएनजी स्कूल तिराहा से कसेरू बक्सर नाला के सहारे बने हुए नये रोड से थाना गंगानगर तिराहा से मवाना, बहसूमा, मीरापुर जानसठ गंगाराज बिजनौर नजीबाबाद होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img