Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

यूपी-दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट-हाईवे पर भारी वाहन प्रतिबंधित

  • जिलाधिकारी ने सिडकुल, रुड़की और भगवानपुर के उद्योगपतियों के साथ कावड़ यात्रा को लेकर बैठक की

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: कांवड़ यात्रा के दौरान 20 जुलाई तक दिल्ली-हरिद्वार हाईवे सुचारू रहेगा। 20 जुलाई के बाद हाईवे पर दिन में भारी वाहन प्रतिबंधित किए जाएंगे। यूपी, दिल्ली सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से आने वाले भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। 20 से 22 जुलाई तक रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक ही भारी वाहनों को छूट रहेगी।

23 और 24 को रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक माल लाने-ले जाने की छूट दी जाएगी। 25 से 27 तक मार्ग पूरी तरह बंद रहेंगे। साथ ही ट्रैफिक भी डायवर्ट रहेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी ने उद्यमियों को बैठक के दौरान दी। मंगलवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कलक्ट्रेट सभागार में सिडकुल, रुड़की और भगवानपुर के उद्योगपतियों के साथ कांवड़ यात्रा को देखते हुए बैठक की।

जिलाधिकारी ने उद्यमियों से कहा कि भूलवश कोई कांवड़िया यदि सिडकुल की कपंनी में घुस आता है तो उसके साथ शालीन व्यवहार किया जाए, जिससे किसी भी तरह टकराव की स्थिति पैदा न हो। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने उद्योगपतियों से कहा कि कंपनी से कच्चा या पक्का माल लेकर आने और ले जाने वाले वाहन सड़क पर पार्क न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

सड़क पर वाहन पार्क करने से जाम की स्थिति बन जाएगी। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा न हो, सारे वाहन पार्किंग में खड़े होने चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार कांवड़िए बड़ी संख्या आने की संभावना हैं। वर्ष 2019 में करीब चार करोड़ श्रद्धालु हरिद्वार कांवड़ लेने आए थे। इस बार यह आंकड़ा 4.5 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस दौरान रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, मनोज पुंडीर, केतन भारद्वाज, रोबिन चौधरी, पराग सक्सेना, गुलशन चंदोक, बलवंत सिंह, महावीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, अनुराग वर्मा आदि उद्योगपति और कंपनियों के एचआर प्रबंधक मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...

Delhi News: झारखंड मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा आरोपी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड के साहिबगंज स्थित बोरियो...
spot_imgspot_img