- एक साल से रास्तों में भरा हुआ है पानी, नहीं हो पाया कोई समाधान
- केंद्रीय व राज्य मंत्री भी हुए फेल, एक साल में भी नहीं निकलवा सके कोई हल
- भाजपा मंडलाध्यक्ष ने पानी की समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
- गंदे पानी में आवाजाही कर रहे कस्बावासी, संक्रामक रोगों का भी बढ़ा खतरा
जनवाणी संवाददाता |
मोरना: क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में नालों व रास्तों में भरा पानी कस्बावासियों के लिए मुसीबत बन गया है। एक साल से यहां के रास्तों में पानी भरा हुआहै और लोग इस गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर हैं। इस पानी की समस्या का समाधान कराने के लिए अनेकों प्रदर्शनों के अलावा शासन व प्रशासन से गुहार भी लगायी जा चुकी है, परन्तु आश्वासन के अलावा कस्बे के लोगों को कुछ नहीं मिल सका। एक साल पहले कस्बे के लोगों की समस्याओं के सुनने पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी इस समस्या का कोई हल नहीं निकलवा सकें, जबकि उनके द्वारा शीघ्र ही समस्या का समाधान का आश्वासन दिया था। इस मामले में अब भाजपा के मंडलाध्यक्ष ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बता दें कि नगर पंचायत भोकरहेड़ी कई मोहल्लों में रास्तों पर जलभराव की स्थिति है। यह स्थिति पिछले एक साल से चली आ रही है और यहां रहने वाले लोग इस गंदे पानी से आवाजाही करते हैं, जिससे यहां पर संक्रामक रोगों का भी खतरा बना हुआ है। अब मानसून की आहट हो चुकी है और बारिश भी होना शुरू हो गयी है, ऐसे में यहां के लोगों की परेशानी बढ़नी शुरू हो गयी है। बारिश से पहले ही जलभराव की स्थिति चल रही है, जिसमें नगर पंचायत की सड़कों पर गंदा पानी रुक कर उसमें मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिससे कस्बा वासीयो को बीमारी का खतरा बना हुआ है।

समस्या के समाधान को किया प्रदर्शन
कस्बा वासियों ने जल भराव की समस्या को लेकर कस्बे के नेहरू चैक में प्रदर्शन किया है तथा उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से वह पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसकी वह शिकायत शासन प्रशासन को कर चुके हैं। कस्बा वासियों ने धरना प्रदर्शन कर पानी की समस्या का निदान कराने की बात कही है इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरपाल सहरावत, बिजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह ,रविंद्र सिंह जसपाल सिंह ,प्रदीप कुमार रोहित कुमार ,प्रवीण कुमार गजेंद्र सिंह, सचिन कुमार, अनुज कुमार, मनोज कुमार ,शिमला देवी सरोज देवी पूजा ,बबीता आदि ने प्रदर्शन करते हुऐ पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी
नगर पंचायत भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चैक निवासी भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरपाल सहरावत ने बताया कि वह नगर पंचायत सहित जिले के आला अधिकारियों को पानी की समस्या की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि एडीएम प्रशासन को भी इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने भी पानी की समस्या में कोई रुचि नहीं दिखाई है। उन्होंने कहा कि अगर नगर पंचायत पानी की समस्या का समाधान नहीं करती तो उसके लिए वह नगर पंचायत के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

पानी में खड्डे बने राहगीरों के लिए मुसीबत
नगर पंचायत भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चैक में भोकरहेड़ी बरला मार्ग पर पानी के अंदर खड्डे बन गए हैं, जिसमें वहा से गुजरने वाले वाहन चालक राहगीर आए दिन उन खंडों में गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन नगर पंचायत उस पानी की समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है।

कागजों में 22 तालाब, पानी निकासी का रास्ता नहीं
नगर पंचायत भोकरहेड़ी में 22 तालाब कागजों में दर्ज हैं। जिन मोहल्लों नेहरू चैक व सुभाष चैक में जल भराव की समस्या हैं, वहां पर करीब 4 तालाब आते हैं उसके बावजूद भी नगर पंचायत के मोहल्ला नेहरू चैक के कस्बा वासी पिछले एक साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। मोहल्लेवासियों कीे पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। मोहल्ला नेहरू चैक में पानी भरा होने के कारण रिश्तेदारों ने आना बंद कर दिया है, जिसे उनके सामने एक समस्या आ खड़ी हुई हुई है।
केन्द्रीय व राज्यमंत्री के पास भी नहीं कोई हल
जिले ही नहीं, बल्कि देश के कद्दावर नेताओं में शुमार केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के पास भी भोकरहेड़ी के लोगों की जलभराव की समस्या का कोई हल नहीं है। नगर पंचायत भोकरहेडी में पानी की समस्या को लेकर नगर के समाजसेवी व भाजपा नेता जोगेन्द्र वर्मा ने पानी की समस्या के बारे में बताकर राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान को मौके पर बुलाकर पानी की समस्या से अवगत करा दिया गया था मौके पर पहुंच कर केंद्रीय मंत्री ने कस्बा वासियों की इस समस्या को बड़ी समस्या बताते हुऐ हर हाल में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बड़ा आश्वासन दिया था। लगभग 1 वर्ष पूरा होने के बाद भी केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान नगर पंचायत के वासियों को इस गंदे पानी की समस्या से निजात नहीं दिला पाए। दूसरी ओर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा भी इस पानी की समस्या के बारे में नगर वासियों ने राज्य मंत्री को मौके पर बुलाकर पानी की समस्या के बारे में बताया था और दिखाया था लेकिन केंद्रीय मंत्री व राज्य मंत्री दोनो ही नगर की इस पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर पंचायत के मोहल्ला नेहरू चैक में पानी की समस्या है, जिसका समाधान कराया जा रहा है दो दिन के अंदर पानी की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा

