जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: एसडी ग्लोबल स्कूल के प्रांगन में स्कूल के निर्देशक डॉ सिद्दार्थ शर्मा प्रधानाचार्या श्वेता वत्स व शिक्षक-शिक्षिकाओ के सहयोग से विद्यालय के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण करके प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान मे उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्कूल के निर्देशक डा. सिद्दार्थ शर्मा ने बताया कि सभी को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए क्योकि ‘’जहाँ है हरियाली वहा है खुशहाली’’ और सबको बढते प्रदुषण व घटते पेड़ों के प्रति जगरूक किया । स्कूल की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने भी बहुत अच्छा सन्देश दिया ‘’गली दृ गली में गूंजे ये नारा वृक्षारोपण है संकल्प हमारा’’ ।
सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों द्वारा स्कूल प्रागण मे पेड़ लगाए गए जिसमें विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधो की सिंचाई गुडाई आदि की जिम्मेदारी लेते हुए पौधों के फलने-फूलने तक पौधों की देखभाल की जिमेदारी ली। इस अवसर पर सभी अधिक से अधिक पेड़ लगाए और प्रथ्वी पर पेड़ो के महत्व को समझा ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकगण प्रीति गोयल, ईशा, अनुज राठी, दीपावली, श्वेता जैन, रूपा , दीपिका, मोनिका वर्मा , अमिता , रूचि, सचिन, कोमल , सोनिका शर्मा, अभिलाषा, सागर, रवि कुमार, सुमित गुप्ता, निखिल ,शुभम गौतम, सुभाष , आदि का सहयोग रहा।

