Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

चार ट्रकों की भिड़ंत में दो चालकों की मौत, दो गंभीर

  • गंगनहर पटरी पर भलसोना के निकट हुआ हादसा
  • ट्रक की बॉडी काटकर निकाला चालक का शव

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: बुधवार सुबह दिन निकलते ही कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर भलसोना के निकट दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रक भी उनमें जा घुसे। हादसे में ट्रकों के दो चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

20 5 21 5

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही दोनों शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। यहां तक की चालक का शव निकालने के लिए ट्रक की बॉडी को काटना पड़ा। वहीं चालकों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के चलते दिनभर जाम की समस्या बनी रही।

किठौर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव निवासी वसीम पुत्र खिलाफत ट्रक चालक था। बुधवार सुबह सवेरे वह ट्रक में रोड़ी लादकर मुरादनगर की ओर जा रहा था। इस दौरान वह जैसे ही कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर भलसोना के निकट पहुंचा तो सामने से तेज गति पर आ रहे एक कैंटर से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इतना ही नहीं पीछे आ रहे दो अन्य ट्रक में उनमें जा भिड़े।

23 5

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक चालक वसीम तथा कैंटर चालक अनीस पुत्र उमर मोहम्मद तिल बेगमपुर सिकंदराबाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य ट्रकों के चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही शव के पंचनामे भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

शव निकालने के लिए पुलिस को क्रेन व ग्रांडर की मदद से ट्रक की बॉडी काटनी पड़ी। तब कहीं जाकर शव निकल सके। हादसे को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। वहीं चालकों की मौत की सूचना से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पहुंच कर मृतक पक्षों ने घटना की तहरीर दी।

ट्रक काटकर निकाला चालक का शव

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आमने सामने भिड़े दोनों वाहनों के कैबिन पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुके थे। चालकों के शव कैबिन में बुरी तरह फंसे हुए थे। कई घंटे मशक्कत करने के बाद भी शव नहीं निकले तो पुलिस को क्रेन व ग्रांडर मंगाना पड़ा। कैबिन काटने के बाद किसी तरह शव निकाले जा सके।

देखने वालों के उड़ गए होश

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चारों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। मृतकों और घायलों का हाल जिसने भी देखा, उसके होश उड़ गए। एक बार को तो पुलिस भी हैरान होती दिखी।

ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत

किठौर: मेरठ-गढ़ मार्ग पर शाहजहांपुर सब्जी मंडी में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। शाहजहांपुर सब्जी मंडी में शिव मंदिर के पास ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार युवक मिलन पुत्र रियासत व नितिन पुत्र रतन निवासी गांव दतियाना थाना सिंभावली हापुड़ गिर गए और ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। कुचले जाने के कारण मिलन की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि नितिन गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को पीछा कर पकड़ा। तत्पश्चात घायल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया। मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई। कार्यवाहक प्रभारी नरेश कुमार का कहना है मृतक को मोर्चरी भेज दिया गया है। जबकि ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img