Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

करोड़ों के तार चोरी करने वाले तीन बदमाशों को मारी गोली

  • सबसे बड़े रेलवे प्रोजेक्ट में चोरी करने वाले 13 बदमाश दबोचे
  • मेरठ समेत कई जनपदों में चोरी कर दिल्ली और लोनी में बेचते थे चोरी के तार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रेलवे के सबसे बड़े और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्टस में से एक ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के गोदाम से पांच करोड़ 20 लाख रुपये कीमत के 80 कुंतल हाइटेंशन लाइन के तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को एसओजी और कंकरखेड़ा पुलिस ने अलसुबह मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तेरह बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से 376000 रुपये, चार गाड़ियां, एक कार और 80 कुंतल तार बरामद किया है। चोरी का तार खरीदने वाले चार कबाड़ी फरार हो गए।

28 4

पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकारवार्ता में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मेरठ व आसपास के जनपदों में लगातार हो रही बिजली की हाइटेंशन टावर व तार चोरी की घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसओजी को निर्देशित किया गया था। एसओजी टीम द्वारा ग्राम जंगेठी रेलवे लाइन के पास से मुठभेड़ में 13 शातिर बदमाश गिरफ्तार किये गये हैं। इससे पहले तीन बदमाशों सरगना जगत सिंह, अमन मलिक और रफीक को मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया गया।

30 5

जिनके द्वारा हाइटेंशन टावरों को गैस कटर से काटकर तारों की चोरी की जाती थी। पूछताछ में पता चला कि यह एक संगठित गिरोह है, जोकि बिजली के हाइटेंशन टावर व तारों को रात में गैस कटर के माध्यम से काटकर साथ में लाये गये वाहनो पिकअप, छोटा हाथी में भरकर गाजियाबाद व दिल्ली के कबाड़ियों को बेच दिया जाता था। सरगना जगत सिंह साथियों के साथ दिन में बिजली की हाइटेंशन लाइनों के आसपास वैगनार कार से दिन में रेकी कर रात में घटना को अंजाम देते थे।

26 5 27 4

सभी बदमाश घटना करने से पहले गैंग के लीडर जगत सिंह द्वारा बतायी गई। जगह पर इकट्ठा हो जाते थे तथा मोबाइलों को बंद कर लिया जाता था तथा वही से जनपद मेरठ व आसपास के जिलों में घटना करने के लिये निकल जाते थे। इन बदमाशों द्वारा लगातार बिजली विभाग को करोड़ों रुपये की क्षति पहुंचाई जा रही थी। इस गिरोह ने थाना खरखौदा, परीक्षितगढ़, कंकरखेड़ा व थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर व थाना भोजपुर, गाजियाबाद में की गई।

ये बदमाश हुए गिरफ्तार

  • जगत सिंह पुत्र सुखन सिह उर्फ सुखे, निवासी चमन विहार कालोनी, शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, अमन मलिक पुत्र इकराम निवासी-बेहटा हाजीपुर, थाना लोनी बार्डर, गाजियाबाद, रफीक अहमद पुत्र अख्तर अली, निवासी सराय धारी, पीर वाली गली, थाना कोतवाली नगर, बुलंदशहर हाल निवासी भोला रोड खड़ौली, थाना कंकरखेड़ा, इमरान पुत्र इरफान निवासी-ग्राम खड़ौली,

24 5 25 5

  • इमरान पुत्र इरफान निवासी-मदीना कालोनी थाना लिसाड़ी गेट, मनीष पुत्र हरवीर निवासी दुल्हैड़ा चौहान, रामप्रकाश उर्फ विशाल उर्फ लाला पुत्र गंगादास, निवासी पुरानी मोहनपुरी, अंकित कुमार पुत्र विजयपाल, निवासी दौराला, ईश्वर पुत्र महावीर निवासी ग्राम जौला, मुजफ्फरनगर, इबरार पुत्र यामीन निवासी पीपली खेड़ा, थाना खरखौदा, अरशद पुत्र ताज मोहम्मद निवासी लोनी बार्डर, वकील पुत्र खलील निवासी-उस्मान कालोनी, डासना, थाना मसूरी, प्रिंस पुत्र जगत सिंह, चमन विहार कालोनी, शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा आदि।

ये बदमाश हैं फरार

  1. इलयास पुत्र जुम्माद्दीन, शोकिन पुत्र अलीखान, मुस्तकीम भूरा, सज्जन खान पुत्र इकरामुद्दीन आदि।

बरामदगी

  1. 376000 रुपये, तारों से भरी टाटा मैजिक, बुलरो पिकअप, बुलरो पिकअप, एक वैगनार कार, एक अपाचे बाइक, एक कार आई-20, गैस कटर मय टावर व तार काटने के उपकरण, हाइटेंशन बिजली के तार 80 कुंतल आदि।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img