Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

दस्तावेजों में सील, फिर कैसे दिया ट्रेड लाइसेंस?

  • 22-बी: अधिकारियों की भूमिका पर उठ रहे सवालिया निशान, फंसेगी गर्दन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन घोटाले में अभी कार्रवाई ही चालू हुई हैं। ऐसे में कैंट बोर्ड अधिकारियों को फंूक-फूंककर कदम रखना चाहिए था, लेकिन अवैध बिल्डिंग 22-बी को ट्रेड लाइसेंस जारी करने के मामले में कैंट बोर्ड के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। बिल्डिंग अवैध हैं।

सरकारी दस्तावेजों में वर्तमान में भी सील लगी हुई हैं। फिर भी कैसे ट्रेड लाइसेंस 22-बी को दे दिया गया, यह बड़ा सवाल हैं। अब इसमें भी गर्दन फंसती हुई दिख रही है तो कैंट बोर्ड सीईओ ज्योति कुमार ने दो सफाई निरीक्षकों को नोटिस थमा दिये हैं। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि ट्रेड लाइसेंस सीईओ के हस्ताक्षर से जारी होता हैं, फिर सफाई निरीक्षकों पर कार्रवाई किस लिए की?

22-बी चर्चित प्रतिष्ठान हैं, जहां पर अवैध निर्माण हुआ। स्विमिंग पूल बना। रेस्टोरेंट वर्तमान में चल रहा हैं। कारोबार इस कोठी में किया जा रहा हैं, जबकि आवासीय कोठी हैं। इसमें व्यवसायिक गतिविधियां कैसे संचालित की जा रही हैं, यह पूछने वाला कोई नहीं हैं। सरकारी दस्तावेजों में इस पर सील लगी हैं। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि यह कैसी सील है, जिसमें टेÑड लाइसेंस भी जारी कर दिया गया।

कौन से नियम के तहत 22-बी को ट्रेड लाइसेंस दिया गया। इसकी जांच पड़ताल होती है तो अफसरों की गर्दन फस सकती हैं। क्योंकि सीईओ के हस्ताक्षर से ही लाइसेंस जारी किया जाता हैं। अब कैंट बोर्ड के वर्तमान सीईओ ज्योति कुमार ने दो सफाई निरीक्षकों को ट्रेड लाइसेंस जारी करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आखिर यह नोटिस जारी करने का क्या औचत्यि बनता हैं? ट्रेड लाइसेंस सीओ के हस्ताक्षर से जारी हुआ और कारण बताओ नोटिस सफाई निरीक्षकों को भेज दिये गए।

बड़ी अजीब बात हैं। बता दे, तत्कालीन सीईओ डीएन यादव के कार्यकाल में ही इस 22-बी पर सील की कार्रवाई की गई थी। दो पुलिस कर्मी भी इस पर बैठा दिये गए थे। निर्माण नहीं होने दिया था। अब हालत यह हो गई है कि निर्माण तो टेÑड लाइसेंस भी जारी कर दिया गया। उधर, व्हाइट हाउस को लेकर भी यह चर्चा है कि उसे भी टेÑड लाइसेंस जारी किया गया है, लेकिन फिलहाल उसकी पुष्टि नहीं हो पाई हैं। इसकी कैंट बोर्ड के अधिकारी भी बताने को तैयार नहीं हैं।

इन्हें किया नोटिस जारी

कैंट बोर्ड के सीईओ ज्योति कुमार ने टेÑड लाइसेंस जारी करने के मामले में विनय त्यागी और अभिषेक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सफाई निरीक्षक इसका जवाब देंगे। इसके बाद ही तय होगा कि इसमें कार्रवाई किसके खिलाफ की जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img