Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

खाद्य पदार्थों पर जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

  • प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: कानफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल समेत व्यापारियों ने खादय पदार्थों पर लगने जा रही 5 प्रतिशत जीएसटी के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा।

शुक्रवार को व्यापार मंडल के प्रदेशध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ज्ञापन सौंपने के दौरान बताया कि केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि 18 जुलाई से देशभर में प्रीपेड और प्री लेबल खाद्यान्न पदार्थों जैसे गुड, दाल, चावल, दही, मक्खन, मछली, मीट, नमकीन, बिस्कुट आदि वस्तुओं पर 5 प्रतिशत के जीएसटी कर के दायरे में लाने का प्रस्ताव पास किया गया है। देश के व्यापारियों ने 5 प्रतिशत जीएसटी कर लगाने को काले कानून की संज्ञा दी है।

जिसे कानफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने वापस लेने का निश्चय किया है। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सुभाषचंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगरध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, राजेश सिंघल, मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव सिंघल, भारत भूषण मित्तल, पवन सिंघल, सतीश गोयल, उमेश संगल, चौधरी सतवीर सिंह, चौधरी हरेंद्र सिंह, आदेश जैन, अशोक कुमार, प्रवीण गोयल हैप्पी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img